LATEST NEWS
थाना कर्नलगंज पुलिस ने चोरी के माल की खरीद-फरोख्त में संलिप्त आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
माँ सम्मय माता मंदिर मे श्रद्धालुओं ने दिया स्वच्छता मे श्रमदान, चमकाया मंदिर परिसर
पत्नी कि हत्या कर उसका शव जलाने वाले पति को नवाबगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिव्यांग महिला की जमीन पर दबंगों की नजर, 1090 पर शिकायत के बाद भी नहीं हटा कथित अतिक्रमण
कर्नलगंज पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना नवाबगंज पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
हर घर तिरंगा अभियान मे आकांक्षा द्विवेदी ने हासिल किया प्रथम स्थान
दिल्ली में 22 हजार करोड़ के चावल घोटाले पर सियासत तेज, रेखा गुप्ता सरकार ने मांगा जवाब और जांच
तरबगंज जनप्रिय विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय : जनसेवा और विकास के संकल्प का नाम

जिलाधिकारी का सख्त रुख: त्रिभुवन नगर ग्रांट के भूमि विवाद में प्रशासनिक लापरवाही पर कार्रवाई

न्यायालय के आदेश के बाद भी बंटवारे के लिए एक साल से भटक रहा था वादी

डीएम के आदेश पर राजस्व अधिकारी और पुलिस की टीम ने मौके पर खड़े होकर कराई पैमाइश

जयप्रकाश ओझा

गोंडा। जिले के त्रिभुवन नगर ग्रांट के गाटा संख्या 290/297 के बंटवारे में न्यायालय के आदेश की अवहेलना और प्रशासनिक लापरवाही के आरोपों पर जिलाधिकारी गोंडा ने सख्त कदम उठाए हैं। एक साल से बंटवारे के लिए भटक रहे वादी निरूपम तिवारी की शिकायत पर जिलाधिकारी ने तुरंत कार्रवाई की और राजस्व विभाग एवं पुलिस को आदेश दिया कि सीमांकन प्रक्रिया पूरी की जाए।

जिलाधिकारी के निर्देश पर राजस्व विभाग और थाना धानेपुर पुलिस की टीम ने विवादित भूमि का सीमांकन कार्य कराया गया। राजस्व अधिकारियों और पुलिस बल की मौजूदगी में भूमि की निशानदेही की गई। प्रशासन ने सभी पक्षकारों को निर्देश दिए कि कोई भी निर्माण कार्य या विवाद उत्पन्न न किया जाए। इस दौरान प्रशासन ने यह भी सुनिश्चित किया कि न्यायालय के आदेश का पालन सख्ती से हो।अधिवक्ता निरूपम तिवारी ने आरोप लगाया था कि 29 नवंबर 2023 को उपजिलाधिकारी द्वारा पारित बंटवारा आदेश के बावजूद सीमांकन कार्य अब तक लंबित था। तिवारी ने हल्का लेखपाल और राजस्व निरीक्षक पर आरोप लगाया कि वे जानबूझकर देरी कर रहे हैं और विपक्षी पक्षकारों से मिलीभगत करके मामले को लटकाने का प्रयास कर रहे हैं। इसके अलावा, तिवारी ने यह भी दावा किया कि उन्हें धमकियां दी जा रही हैं।  

जिलाधिकारी ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए राजस्व और पुलिस विभाग को कड़ी हिदायत दी है कि न्यायालय के आदेश का पूरी तरह पालन किया जाए। जिलाधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि भविष्य में कोई भी गड़बड़ी हुई, तो संबंधित अधिकारियों और पक्षकारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने अपनी अनुपालन रिपोर्ट में बताया कि बीती 21 नवंबर को सीमांकन प्रक्रिया पूरी कर दी गई। प्रशासन ने कोई कसर नहीं छोड़ी और सभी आवश्यक निर्देश दिए कि अब कोई भी पक्ष विवाद या निर्माण कार्य न करे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top