LATEST NEWS
थाना कर्नलगंज पुलिस ने चोरी के माल की खरीद-फरोख्त में संलिप्त आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
माँ सम्मय माता मंदिर मे श्रद्धालुओं ने दिया स्वच्छता मे श्रमदान, चमकाया मंदिर परिसर
पत्नी कि हत्या कर उसका शव जलाने वाले पति को नवाबगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिव्यांग महिला की जमीन पर दबंगों की नजर, 1090 पर शिकायत के बाद भी नहीं हटा कथित अतिक्रमण
कर्नलगंज पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना नवाबगंज पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
हर घर तिरंगा अभियान मे आकांक्षा द्विवेदी ने हासिल किया प्रथम स्थान
दिल्ली में 22 हजार करोड़ के चावल घोटाले पर सियासत तेज, रेखा गुप्ता सरकार ने मांगा जवाब और जांच
तरबगंज जनप्रिय विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय : जनसेवा और विकास के संकल्प का नाम

दिल्ली के महरौली मे भर भराकर गिरी 5 मंजिला इमारत, गोण्डा के रवि वर्मा कि हुई मौत

नवल पाण्डेय (News Nnc24)

गोण्डा। राजधानी दिल्ली के महरौली इलाके सैदुल्लाहजाब, साकेत मेट्रो स्टेशन के पास में एक पांच मंजिला व्यावसायिक इमारत अचानक ढह गई है, जिसमे दब कर जनपद गोण्डा के नगर पंचायत तरबगंज के रामपुर निवासी  26 वर्षीय रवि वर्मा पुत्र राम प्रकाश वर्मा की जान चली गई। अधिकारियों के अनुसार उसे गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया था, लेकिन ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया है। 

बताते चलें कि रवि की मौत के बाद परिजनों में शोक का माहौल है।  घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। महरौली थाने के जांच अधिकारी एसआई निरंकार समेत अन्य पुलिसकर्मी राहत एवं बचाव कार्य की निगरानी करते रहे।सुरक्षा के मद्देनजर आसपास के क्षेत्र को घेर लिया गया है और लोगों की आवाजाही पर भी नियंत्रण रखा गया, अब तक कई लोगों को मलबे से सुरक्षित बचा लिया गया, और चार व्यक्तियों को DFS द्वारा NDRF की मदद से बचाकर एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया है। प्रशासन लगातार हालात पर नजर रखे हुए है, बचाव अभियान जारी है। सिविल डिफेंस मुख्यालय के डिप्टी चीफ वार्डन, धर्मवीर सेजवाल ने कहा कि मेरे सभी सीनियर अधिकारी यहां मौजूद हैं अभी भी 5 से 6 लोग फंसे हुए हैं। बचाव कार्य जारी है, यह एक कमर्शियल इलाका है। मलबे को बेहद सावधानी के साथ हटाया जा रहा है. बता दें कि NDRF की टीमें बचाव अभियान चला रही हैं। मौके पर पुलिस के साथ-साथ दमकल विभाग की टीमें भी मौजूद हैं. सभी एजेंसियां मिलकर तेजी से राहत कार्य में जुटी हुई हैं।

बताते चलें कि यह हादसा शनिवार, 30 मई 2026 की शाम को हुआ।दमकल विभाग (DFS), राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) और दिल्ली पुलिस की टीमें युद्धस्तर पर राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। मलबे से अब तक कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है और घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। 

क्या थी इमारत की स्थिति

यह एक 5 मंजिला व्यावसायिक इमारत थी जिसके ग्राउंड फ्लोर पर एक कोचिंग सेंटर और लाइब्रेरी संचालित होती थी। गनीमत यह रही कि छुट्टी का दिन होने के कारण कई दफ्तर समय से पहले बंद हो चुके थे, जिससे एक बहुत बड़ा हादसा टल गया। 

प्रशासनिक एक्शन 

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घटना पर गहरी चिंता व्यक्त की है और बचाव दलों को मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए हर संभव प्रयास करने के निर्देश दिए हैं। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top