LATEST NEWS
थाना कर्नलगंज पुलिस ने चोरी के माल की खरीद-फरोख्त में संलिप्त आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
माँ सम्मय माता मंदिर मे श्रद्धालुओं ने दिया स्वच्छता मे श्रमदान, चमकाया मंदिर परिसर
पत्नी कि हत्या कर उसका शव जलाने वाले पति को नवाबगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिव्यांग महिला की जमीन पर दबंगों की नजर, 1090 पर शिकायत के बाद भी नहीं हटा कथित अतिक्रमण
कर्नलगंज पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना नवाबगंज पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
हर घर तिरंगा अभियान मे आकांक्षा द्विवेदी ने हासिल किया प्रथम स्थान
दिल्ली में 22 हजार करोड़ के चावल घोटाले पर सियासत तेज, रेखा गुप्ता सरकार ने मांगा जवाब और जांच
तरबगंज जनप्रिय विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय : जनसेवा और विकास के संकल्प का नाम

ये खान सर बिहार का ‘नटवरलाल’ है, सगे चाचा ने खोली पोल, लगाए गंभीर आरोप

पटना वाले खान सर पर उनके सगे चाचा इमरान खान ने बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हे ‘नटवरलाल’ बताया है।  देवरिया के पैतृक गांव में जमीन विवाद और कोचिंग सेंटर्स के बीच चल रहे विवाद की उन्होंने हैरान करने वाली पोल-पट्टी खोल दी है।

बताते चलें कि पटना वाले खान सर को लेकर जमकर बवाल मचा हुआ है। खान ग्लोबल स्टडीज और ज्ञान बिंदु कोचिंग के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। मामला फायरिंग से जुड़ा हुआ है। खान सर की कभी भी गिरफ्तारी हो सकती है। उनके दोनों गार्ड पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पटना में खान सर के समर्थकों और छात्रों का हुजूम उनकी कोचिंग के बाहर डेरा जमाए बैठा है। खान सर के चाचा ने एक निजी चैनल से बात करते हुए उनके ऊपर कई गंभीर लगाए हैं। 

खान सर जा पैतृक आवास

खान सर का गांव यूपी के देवरिया में पड़ता है। वह मूलरूप से यहीं के निवासी हैं। खान सर की यहीं पर कोठी भी है। खान सर परिजन यहीं रहते हैं। खान सर के रिश्ते के चाचा इमरान खान ने बताया कि वह नटवरलाल टाइप का आदमी है। वह अपनी महत्वकांक्षा के लिए कुछ भी कर सकता है। वह दूसरे कोचिंग सेंटर्स को ख्तम करना चाहता है।

खान सर के चाचा इमरान खान ने आगे कहा कि, हमारा और उनका पुराना विवाद पैतृक घर को लेकर चल रहा है। खान सर और उनका परिवार दीवानी कोर्ट में मामला हार चुके हैं। लेकिन, अब हाईकोर्ट में केस चल रहा है। खान सर के चाचा आगे कहते हैं कि, यह सिर्फ दिखाने के लिए समाज का रहनुमा बना हुआ है, जबकि ऐसा है नहीं। हाथी के खाने के दांत और होते हैं और दिखाने के और होते हैं। वह खुद को ऊंचा दिखाने के लिए कुछ भी कर सकता है…ये नटवर लाल है और बहुत ही साजिश वाला आदमी है।खान सर के गांव वालों का कहना है अब परिवार बहुत घमंडी हो गया

खान सर के गांव के लोगों ने बताया कि पहले यह परिवार बहुत ही साधारण हुआ करता था। लेकिन सोहरत और पैसा आते ही यह परिवार घमंडी हो गया। डोम डीह मुहल्ले के सभासद आदित्य सिंह ने बताया कि एक बार खान सर के घर के बाहर नाली निर्माण का काम हो रहा था। यह काम नगर पंचायत के द्वारा कराया जा रहा था। उनकी एक फोन पर तमाम प्रशासनिक टीम नाला निर्माण रोकने को पहुंच गई।

खान सर के गांव के ही एक ग्रामीण ने बताया कि उन्होंने हमारे मोहल्ले में जमीन खरीदी थी, जिसके रास्ते को लेकर अब तक विवाद चल रहा है। वह उसे लगातार धमकियां दे रहे हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top