
गोण्डा के थाना छपिया अन्तर्गत ग्राम पंचायत तालागंज ग्रांट में 24 / 25 मई 2026 की मध्य रात्रि एक लूट की घटना हुई थी, नकाब पोस बदमाशों ने घर के बारामदे मे सो रही प्राण देई व उनके बहू की पिटाई कर असलहा लहराते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए घर में घुस गए थे, जहां आलमारी को तोड़ कर उसमे रखे नकदी व भारी जेवरात लूटकर फरार हो गए थे। बदमाशों के फरार होने के पश्चात पीड़ित परिवार वालों ने छपिया पुलिस को सूचना दी थी सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू किया था। मगर आज लगभग 15 दिन बीतने को है थाना प्रभारी उपनिरीक्षक प्रबोध कुमार के हाथ सही अपराधियों के गिरेवान् तक नही पहुंचे, इनके द्वारा जांच पड़ताल करतें हुए कई लोगों को पूछताछ के नाम पर हिरासत में किया गया मगर चोरी का अंजाम देने वाले पुलिस पकड़ से दूर रहे। इधर लूट के नाम पर पकड़ने व छोड़ने के चक्कर में पुलिस ने जिन्हें दबोचा वो लोग अब पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी रहें हैं।

इस तरह धमकी से तंग पीड़ित लवकुश ने सोमवार को तहसील मनकापुर में समाधान दिवस पर मौजूद पुलिस अधीक्षक गोण्डा को लिखित शिकायती पत्र देकर लुट का पर्दाफाश करनें की मांग तथा बदमाशों द्वारा मिल रही धमकियों से जान माल की सुरक्षा की मांग की है।

पीड़ित का कहना है कि लूट पाट करने वाले जिन लोगों पर हम लोगों ने आशंका व्यक्ति की थी, उनसे कड़ाई से न पेश आकर पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया है. जबकि मेरे सगे सम्बन्धियों व घर पर कार्य करने वालों को पकड़ कर उनका शोषण करती है. बह्रहाल समाधान दिवस पर मौजूद थाना प्रभारी उपनिरीक्षक प्रबोध कुमार को पुलिस अधीक्षक ने फटाफट लगाते लूट का पर्दाफाश करनें के साथ पीड़ित की सुरक्षा के निर्देश दिए हैं. मगर पुलिस अधीक्षक के निर्देश के चौबीस घंटे बीतनें बाद भी पुलिस लूटेरों से कोसों दूर दिखाई पड़ रही है।
