LATEST NEWS
थाना कर्नलगंज पुलिस ने चोरी के माल की खरीद-फरोख्त में संलिप्त आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
माँ सम्मय माता मंदिर मे श्रद्धालुओं ने दिया स्वच्छता मे श्रमदान, चमकाया मंदिर परिसर
पत्नी कि हत्या कर उसका शव जलाने वाले पति को नवाबगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिव्यांग महिला की जमीन पर दबंगों की नजर, 1090 पर शिकायत के बाद भी नहीं हटा कथित अतिक्रमण
कर्नलगंज पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना नवाबगंज पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
हर घर तिरंगा अभियान मे आकांक्षा द्विवेदी ने हासिल किया प्रथम स्थान
दिल्ली में 22 हजार करोड़ के चावल घोटाले पर सियासत तेज, रेखा गुप्ता सरकार ने मांगा जवाब और जांच
तरबगंज जनप्रिय विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय : जनसेवा और विकास के संकल्प का नाम

धूमधाम से मनाया गया पीपल के पेड़ का 9वां जन्मदिवस समारोह

दुर्गेश जायसवाल

गोंडा। शहजौरा प्राथमिक विद्यालय में पीपल के पेड़ का 9वां जन्मदिवस समारोह धूम धाम से मनाया गया।

इस अवसर पर अतिथि के तौर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्र ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वृक्षों का संरक्षण और पूजा हमारे संस्कारों में है हम बचपन से ही अपने दादा-दादी माता-पिता को पीपल नीम जैसे पेड़ों पर जल चढ़ाते हुए उनकी पूजा करते हुए देखा है आज पीपल नीम जैसे वृक्षों के संरक्षण की बड़ी जरूरत है तभी हम प्रकृति के साथ संतुलन बना सकते हैं बच्चों को शपथ दिलाते हुए उन्होंने कहा कि अपने परिवार के साथ ही समाज के प्रति हमारे दायित्व हैं और उन्हें दायित्व में से वृक्षों का संरक्षण भी सम्मिलित है इस अवसर पर शहजौरा प्राथमिक विद्यालय में स्थापित पीपल के वृक्ष को गुब्बारों और झालरों की मदद से सजाया गया अगरबत्ती जलाई गई और केक काटकर बच्चों और उपस्थित जनो में केक के साथ ही जलेबी का वितरण किया गया 

इस अवसर पर ग्राम वासी श्री राम नरेश पांडे मुंशी, शिवप्रसाद मिश्र ,लक्ष्मी प्रसाद पांडे, रघुवीर पांडे, राहुल पांडे, पुष्पेंद्र पांडे, अफसर पांडेय, गंगा प्रसाद,राम करनगुप्ता , हरिप्रसाद, दद्दू गुप्ता, राजेश पांडेय के साथ ही विद्यालय के प्रधानाध्यापक आलोक यादव, सहायक अध्यापक अंकित मिश्रा लोहांगपुर उच्च प्रा वि के रविन्द्र निगम और मुरली मनोहर श्रीवास्तव सहित तमाम कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top