नवल पाण्डेय (News Nnc24)
विश्वास नगर (दिल्ली) पवन वर्मा को विश्वास नगर मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर उनके समर्थकों ने खुशी का इज़हार करते हुए उन्हें माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान ढोल-नगाड़े के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष के घर पहुंचे।
बताते चलें कि स्वागत समारोह में मंडल अध्यक्ष पवन वर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है, वह इसे ईमानदारी से निभाएंगे। उनका पूरा प्रयास रहेगा कि सभी कार्यकर्ताओं को सम्मान मिले और संगठन को बूथ स्तर पर और मजबूत किया जाए।

उमड़ी सैकड़ों समर्थकों की भीड़
भा.ज.पा. के वरिष्ठ नेता कमलकांत ने कहा कि पवन वर्मा पहले भी पार्टी के कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं और उनके पास पार्टी कार्यक्रमों का अच्छा अनुभव है। उनका मंडल अध्यक्ष बनना पार्टी को और मजबूती प्रदान करेगा। इस दौरान प्रमुख कार्यकर्ताओं जैसे हरीश आंनद, डॉ विकास आनंद, सिद्धार्थ,अमित जैन, पंडित अंकित पाठक, आशीष ठाकुर, चेतन कुमार, विभोर कौशिक, पिंकी, पुष्पा, सहित अन्य लोग मौजूद रहें
