LATEST NEWS
वजीरगंज दरोगा के सर पर खाकी का जुनून , बोले ब्राह्मणों को देखकर खौलता है खून
छपिया मे हुईं लूट की घटना का अब तक नही खुलासा, पीड़ित ने अब एसपी से की लूट की घटना के खुलासे की मांग
ये खान सर बिहार का ‘नटवरलाल’ है, सगे चाचा ने खोली पोल, लगाए गंभीर आरोप
दिल्ली के महरौली मे भर भराकर गिरी 5 मंजिला इमारत, गोण्डा के रवि वर्मा कि हुई मौत
आईजी सर ! यहाँ तो आजाद पंक्षी कई तरह घूम रहा है पत्रकार के घर पर हवाई फायरिंग करने वाला आरोपी दबंग
पत्रकार के घर चढ़ कर हवाई फायरिंग करने वाले आरोपी पर केस दर्ज 
डीआईजी साहब ! यहाँ तो 4 वर्षों से टिके दीवान व 7 वर्षों से टिके सिपाही के करनामो से त्रस्त हैं लोग
पत्रकारिता दिवस की तैयारी को लेकर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बैठक संपन्न
पकड़ा गया शुभेंदु अधिकारी के PA का हत्यारा, टोल पर एक UPI पेमेंट ने खोल दी संदिग्‍ध राज सिंह की पोल

डीएम व एसपी ने कोतवाली क्षेत्रातंर्गत भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु सम्बन्धित को दिये आवश्यक दिशा निर्देश 

दुर्गेश जायसवाल

गोण्डा। जिलाधिकारी श्रीमती नेहा शर्मा व पुलिस अधीक्षक गोण्डा  विनीत जायसवाल द्वारा डॉ0 भीमराव अंबेडकर महापरिनिर्वाण दिवस  व जुम्मे की नमाज के दृष्टिगत पुलिस बल के साथ शहर क्षेत्र में पैदल गस्त किया गया। गस्त के दौरान ड्यूटी पर लगे जवानों के पास मौजूद दंगा नियंत्रण उपकरणों को चेक किया गया तथा चिन्हित हॉटस्पॉट वाले क्षेत्रों व मस्जिदों में शांतिव्यवस्था ड्यूटी में लगे जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। 

इस दौरान महोदय द्वारा शहर क्षेत्र के मौलवी, धर्म गुरूओं से संवाद स्थापित कर जुमा की नमाज़ को शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराया गया। संवेदनशील व मिश्रित आबादी क्षेत्रो में ड्रोन कैमरों से लगातार निगरानी कर अराजकतत्वों संदिग्ध व्यक्तियों पर पैनी नजर रखी गयी। स्थानीय अभिसूचना इकाई एवं अन्य अभिसूचना तंत्रों के अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले विभिन्न असामाजिक, अवांछनीय एवं साम्प्रदायिक तत्वों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी गयी।

पुलिस सोशल मीडिया सेल द्वारा भी लगातार सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मो, ट्विटर, फेसबुक व व्हाट्सएप ग्रुपों सहित अन्य सोशल मीडिया के प्लेटफार्मो पर निरंतर निगरानी की गयी। इसी प्रकार जुम्मे की नमाज के दौरान जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी व चौकी प्रभारी अपने अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रह कर मौलवी, धर्मगुरूओं से संवाद स्थापित कर जुमा की नमाज़ को शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराया गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top