LATEST NEWS
वजीरगंज दरोगा के सर पर खाकी का जुनून , बोले ब्राह्मणों को देखकर खौलता है खून
छपिया मे हुईं लूट की घटना का अब तक नही खुलासा, पीड़ित ने अब एसपी से की लूट की घटना के खुलासे की मांग
ये खान सर बिहार का ‘नटवरलाल’ है, सगे चाचा ने खोली पोल, लगाए गंभीर आरोप
दिल्ली के महरौली मे भर भराकर गिरी 5 मंजिला इमारत, गोण्डा के रवि वर्मा कि हुई मौत
आईजी सर ! यहाँ तो आजाद पंक्षी कई तरह घूम रहा है पत्रकार के घर पर हवाई फायरिंग करने वाला आरोपी दबंग
पत्रकार के घर चढ़ कर हवाई फायरिंग करने वाले आरोपी पर केस दर्ज 
डीआईजी साहब ! यहाँ तो 4 वर्षों से टिके दीवान व 7 वर्षों से टिके सिपाही के करनामो से त्रस्त हैं लोग
पत्रकारिता दिवस की तैयारी को लेकर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बैठक संपन्न
पकड़ा गया शुभेंदु अधिकारी के PA का हत्यारा, टोल पर एक UPI पेमेंट ने खोल दी संदिग्‍ध राज सिंह की पोल

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती

जयप्रकाश ओझा

गोण्डा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल द्वारा आरक्षी नागरिक पुलिस के पदो पर सीधी भर्ती हेतु रिजर्व पुलिस लाइन गोण्डा में चल रहे अभ्यार्थियों के अभिलेखों की संवीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षण(डीवी/पीएसटी) स्थल पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया गया। 

महोदय द्वारा अभ्यार्थियों के प्रवेश द्वार, बायोमैट्रिक स्थल व डीवी/पीएसटी स्थल पर लगाए गए सी0सी0टी0वी0 कैमरों की स्थिति को चेक कर सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। महोदय द्वारा कार्यदायी संस्था (परीक्षण संचालन/सुरक्षा) के अधिकारियों को डीवी/पीएसटी की जो नियम एवं शर्ते है, उनके अनुरूप ही सभी अभिलेखों की संवीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षण किए जाने तथा किसी भी प्रकार की कोई अनियमिता न होने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को उनके कर्तब्यों के प्रति सतर्क और जिम्मेदार रहने हेतु निर्देशित किया गया।

महोदय द्वारा अभ्यार्थियों से वार्ता कर उनकी सकुशलता जानी गयी तथा उनके साथ किसी भी प्रकार की अनियमिता होने की स्थिति में तुरंत उनके समक्ष शिकायत दर्ज कराने हेतु बताया गया। उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती-2023 की लिखित परीक्षा के आधार पर चयनित 535 अर्ह अभ्यार्थियों के अभिलेखों की संवीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षा जनपद गोण्डा में दिनांक 26.12.2024 से 04.01.2025 तक होना है। जिसमें दिनांक 26.12.2024 से चल रहे अभिलेखों की संवीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षा में आज दिनांक 02.01.2025 तक कुल आवटित 153 महिला अभ्यर्थियों में 146 महिला अभ्यर्थी उपस्थित व 07 महिला अभ्यर्थी अनुपस्थित रही। उपस्थित महिला अभ्यर्थियों में 02 महिला अभ्यर्थी अनफिट(अयोग्य) घोषित हुई तथा कुल अवांटित 235 पुरूष अभ्यर्थियों मे 219 पुरूष अभ्यार्थी उपस्थित रहे तथा 16 पुरूष अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। उपस्थित पुरूष अभ्यर्थियों मेें 12 अभ्यर्थी अनफिट( अयोग्य) घोषित हुए।   

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top