LATEST NEWS
थाना कर्नलगंज पुलिस ने चोरी के माल की खरीद-फरोख्त में संलिप्त आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
माँ सम्मय माता मंदिर मे श्रद्धालुओं ने दिया स्वच्छता मे श्रमदान, चमकाया मंदिर परिसर
पत्नी कि हत्या कर उसका शव जलाने वाले पति को नवाबगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिव्यांग महिला की जमीन पर दबंगों की नजर, 1090 पर शिकायत के बाद भी नहीं हटा कथित अतिक्रमण
कर्नलगंज पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना नवाबगंज पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
हर घर तिरंगा अभियान मे आकांक्षा द्विवेदी ने हासिल किया प्रथम स्थान
दिल्ली में 22 हजार करोड़ के चावल घोटाले पर सियासत तेज, रेखा गुप्ता सरकार ने मांगा जवाब और जांच
तरबगंज जनप्रिय विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय : जनसेवा और विकास के संकल्प का नाम

सुवंश मिलेनियम पब्लिक स्कूल द्वारा किया गया दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन

News Nnc24

गोंडा। सुवंश मिलेनियम पब्लिक स्कूल गोण्डा द्वारा दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने बड़े उत्साह के साथ दिवाली के इस पर्व को मनाया। इस अवसर पर विद्यालय में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और यह साबित किया कि उनकी क्षमताओं की कोई सीमा नहीं होती।

इस आयोजन में छात्रों की माताओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विशेष रूप से कुकिंग, क्राफ्टिंग, और थाली सजावट जैसी प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। इन कार्यक्रमों में (प्ले ग्रुप से आरव मिश्रा, पुत्री पूजा मिश्रा वैदिका जायसवाल, पुत्री मोहिनी जायसवाल; काशवी सिंह, पुत्री वंदना सिंह, तथा एल०के०जी० से अद्विता सिंह, पुत्री चेतना सिंह,अर्नव मिश्रा, पुत्र लवली मिश्रा,  स्वेताम्बरा, पुत्री अवंतिका सिंह) ने भाग लिया, जिससे सभी के दिलों में दिवाली की भावना भर गई और सभी ने पूरे मन से इस उत्सव का आनंद लिया। इसके पश्चात् सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जिसमें विद्यार्थियों ने नृत्य और गीत प्रस्तुत कर त्योहार का संदेश साझा किया। कार्यक्रम के समापन पर प्रधानाचार्या श्रीमती रीना तिवारी ने सभी छात्रों को संबोधित करते हुए आतिशबाजी न करने की अपील की और संपूर्ण भारतवर्ष की समृद्धि और स्वास्थ्य की कामना की। विद्यालय के प्रबंधक श्री सूरज सिंह और प्रधानाचार्या श्रीमती रीना तिवारी ने सभी छात्रों को दिवाली की शुभकामनाएँ दीं है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top