LATEST NEWS
थाना कर्नलगंज पुलिस ने चोरी के माल की खरीद-फरोख्त में संलिप्त आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
माँ सम्मय माता मंदिर मे श्रद्धालुओं ने दिया स्वच्छता मे श्रमदान, चमकाया मंदिर परिसर
पत्नी कि हत्या कर उसका शव जलाने वाले पति को नवाबगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिव्यांग महिला की जमीन पर दबंगों की नजर, 1090 पर शिकायत के बाद भी नहीं हटा कथित अतिक्रमण
कर्नलगंज पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना नवाबगंज पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
हर घर तिरंगा अभियान मे आकांक्षा द्विवेदी ने हासिल किया प्रथम स्थान
दिल्ली में 22 हजार करोड़ के चावल घोटाले पर सियासत तेज, रेखा गुप्ता सरकार ने मांगा जवाब और जांच
तरबगंज जनप्रिय विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय : जनसेवा और विकास के संकल्प का नाम

जिलाअधिकारी सिफारिशी पत्र पहुंचते ही जिला अस्पताल के हड्डी विशेषज्ञ ने पत्रकार को किया लखनऊ रिफर

नवल पांडेय ( News Nnc24)

गोंडा। जिले के काशीराम कॉलोनी निवासी पत्रकार इकबाल हुसैन को पिछले शनिवार को जिला अस्पताल के हड्डी वार्ड के बेड नंबर आठ पर हड्डी विशेषज्ञ अतुल सिंह द्वारा भर्ती करके मंगलवार को ऑपरेशन करने की बात कही थी। 

बताते चलें कि इस बीच ऑपरेशन से पहले कई बोतल खून भी चढ़ाया गया।  इकबाल हुसैन का इलाज जारी था और मंगलवार को ऑपरेशन की प्रक्रिया भी पूरी कर ली थी, इस बीच मंगलवार को इकबाल हुसैन के पुत्र जिला अधिकारी से मिलकर निशुल्क ऑपरेशन अस्पताल से ब्लडऔर निशुल्क दवाएं एवं जो अस्पताल में दवा ना हो उसको लोकल परचेज कर उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया था। इस अनुरोध पर जिलाधिकारी ने जिला अस्पताल को पत्र लिखकर सहयोग करने की अपेक्षा व्यक्त की थी। लेकिन जिलाधिकारी का पत्र अस्पताल में पहुंचने पर हड्डी विशेषज्ञ अतुल सिंह का मूड चेंज हो गया और उन्होंने पत्रकार को लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। मरता क्या नहीं करता पत्रकार के परिजनों द्वारा जिला अस्पताल से उसे एक नर्सिंग होम में ले जाकर भारती कराया है।

बताते चलें इकबाल हुसैन के कूल्हे की हड्डी टूट गई थी जिसको लेकर वह ऑपरेशन करवाना चाहते थे, लेकिन प्राइवेट में ऑपरेशन करने के लिए उसके पास उतना पैसा नहीं था।तो उसके द्वारा उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिला अध्यक्ष कैलाश वर्मा से संपर्क किया कैलाश नाथ वर्मा ने एक कवरिंग पत्र लगाते हुए जिला अधिकारी से सहयोग करने की अपेक्षा की थी। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top