LATEST NEWS
वजीरगंज दरोगा के सर पर खाकी का जुनून , बोले ब्राह्मणों को देखकर खौलता है खून
छपिया मे हुईं लूट की घटना का अब तक नही खुलासा, पीड़ित ने अब एसपी से की लूट की घटना के खुलासे की मांग
ये खान सर बिहार का ‘नटवरलाल’ है, सगे चाचा ने खोली पोल, लगाए गंभीर आरोप
दिल्ली के महरौली मे भर भराकर गिरी 5 मंजिला इमारत, गोण्डा के रवि वर्मा कि हुई मौत
आईजी सर ! यहाँ तो आजाद पंक्षी कई तरह घूम रहा है पत्रकार के घर पर हवाई फायरिंग करने वाला आरोपी दबंग
पत्रकार के घर चढ़ कर हवाई फायरिंग करने वाले आरोपी पर केस दर्ज 
डीआईजी साहब ! यहाँ तो 4 वर्षों से टिके दीवान व 7 वर्षों से टिके सिपाही के करनामो से त्रस्त हैं लोग
पत्रकारिता दिवस की तैयारी को लेकर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बैठक संपन्न
पकड़ा गया शुभेंदु अधिकारी के PA का हत्यारा, टोल पर एक UPI पेमेंट ने खोल दी संदिग्‍ध राज सिंह की पोल

प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या के बाद 10 बार सांप से कटवाने वाली पत्नी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

एन.के मौर्य (चीफ एडीटर)

मेरठ में मुसकान द्वारा हैवानियत की हदें पार करने की खौफनाक वारदात को लोग भुला भी न पाए थे कि यहां की  एक और पत्नी रविता ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या का ऐसा खौफनाक अंजाम दिया कि पूरा भारत सिहर उठा। यहां की इश्क मोहब्बत व जुल्म की खौफनाक कहानी सनसनी खेज है।

 दिल को हिलाकर रख देने  वाली ये खौफनाक वारदात मेरठ के बहसुमा थाना क्षेत्र के ग्राम सादात का है जहां की रहने वाली रविता ने पति पत्नी के पवित्र रिश्ते के बंधन को तोड़कर गैर युवक अमरदीप से प्यार कर बैठी। इस धोखेबाज पत्नी ने इश्क को परवान चढ़ाने के लिए पति के मौत की ऐसी स्क्रिप्ट तैयार कर दी जिसने नीले ड्रम को भी पीछे छोड़ दिया। उसने प्रेमी के साथ मिलकर एक संपेरे से जहरीले सांप को खरीदा। और रात्रि में पति के सोने का इंतजार करने लगी। इन वारदातों से  बेखबर पति जब रात्रि में सो रहा था तो दगाबाज पत्नी ने प्रेमी अमरदीप के साथ मिलकर पति अमित को मारने के लिए सबसे पहले उसका गला दबाया, जब उसकी सांसे रुक गई फिर बेरहम पत्नी ने  विषैले सांप से  उसे दस बार डंसवाया, कहावत है कि कोई न कोई सुराग मुजरिम के गिरेवान तक पहुंचा ही देता है। रविता ने पति को दस बार डंसवाने के बाद खुद को बचाने के लिए सांप की पूंछ को मृतक पति के कमर के नीचे दबा दिया।  ताकि उस पर कोई शक न करे। मगर यहां भी रविता गला दबाकर एक पुख्ता सबूत छोड़ दिया।

सुबह जब परिजनों ने अमित के बिस्तार का खौफनाक मंजर देखा तो सभी के होश उड़ गए। आनन फानन में बंगाली बुलाया गया जिसने जीवित सांप को सही सलामत पकड़ा। इसी बीच जब शव का पोस्टमार्टम हुआ तो सारी कहानी खुलकर बाहर आ गयी। मेडिकल रिपोर्ट में डॉक्टरों ने दर्शाया की अमित की मौत सांस घुटने से हुई है। फिर क्या था पुलिस हरकत में आ गयी और दोनों प्रेमियों को दबोच लिया गया। पुलिस ने जब  कड़ाई से पूछ ताछ की तो दोनों टूट गए। और रविता ने कबूल किया कि पति उनसे लड़ता झगड़ता था। इसलिए उसने प्रेमी के साथ मिलकर उसे रास्ते से हटाना चाहा, जिसके लिए एक बंगाली से 1 हजार रुपये में जहरीला सांप खरीदा था। बहरहाल पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। दोस्तों आये दिन पतियों को मौत के घाट उतारने का मामला केवल खौफनाक वारदात ही नही बल्कि वो आईना है जिसमे साथ फेरों का बंधन दिखाई नही देता, यहां प्रेमी को पाने व पति को मौत के घाट उतारने के लिए कभी नीले ड्रम का प्रयोग करती हैं तो कभी पति को नागिन से डंसवाती हैं। अब तो हर पति डरा सहमा है। हर किसी के जेहन से एक ही सवाल उठ रहा है कि घूंघट की आड़ में पत्नी कही कातिल तो नही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top