LATEST NEWS
वजीरगंज दरोगा के सर पर खाकी का जुनून , बोले ब्राह्मणों को देखकर खौलता है खून
छपिया मे हुईं लूट की घटना का अब तक नही खुलासा, पीड़ित ने अब एसपी से की लूट की घटना के खुलासे की मांग
ये खान सर बिहार का ‘नटवरलाल’ है, सगे चाचा ने खोली पोल, लगाए गंभीर आरोप
दिल्ली के महरौली मे भर भराकर गिरी 5 मंजिला इमारत, गोण्डा के रवि वर्मा कि हुई मौत
आईजी सर ! यहाँ तो आजाद पंक्षी कई तरह घूम रहा है पत्रकार के घर पर हवाई फायरिंग करने वाला आरोपी दबंग
पत्रकार के घर चढ़ कर हवाई फायरिंग करने वाले आरोपी पर केस दर्ज 
डीआईजी साहब ! यहाँ तो 4 वर्षों से टिके दीवान व 7 वर्षों से टिके सिपाही के करनामो से त्रस्त हैं लोग
पत्रकारिता दिवस की तैयारी को लेकर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बैठक संपन्न
पकड़ा गया शुभेंदु अधिकारी के PA का हत्यारा, टोल पर एक UPI पेमेंट ने खोल दी संदिग्‍ध राज सिंह की पोल

संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे मिला 40 वर्षीय युवक का शव 

डा0 एन.के मौर्य

नवाबगंज (गोंडा) थाना क्षेत्र के कोल्हमपुर चौकी अंतर्गत नरायनपुर गांव के बाहर सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में एक 40 वर्षीय युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजकर जांच पड़ताल में जुटी है।

बताते चलें कि युवक की पहचान हनुमान (40)पुत्र नीबर निवासी निरिया काजीपुर थाना नवाबगंज के रूप में हुई है। नरायन गांव के बाहर खडौंवा-नरायनपुर संपर्क मार्ग के किनारे सुबह करीब 07 बजे हनुमान का शव पाया गया है।मौके पर पंहुचे थानाध्यक्ष अभय सिंह ने मृतक की सूचना उसके परिजनों को दी। मृतक के छोटे भाई फूलचंद ने बताया कि मृतक मंगलवार की शाम को नरायनपुर गांव में श्रवन पुत्र सोमई के यहां आयोजित श्रीमद्भागवत कथा सुनने के लिए गया था लेकिन रात में घर वापस नहीं लौटा। सुबह करीब 07 बजे पुलिस ने सूचना दी की उसके भाई का शव सड़क किनारे पड़ा है। थाना अध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों की फौती सूचना के आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

चार भाइयों में सबसे बड़ा था मृतक

मृतक खेती किसानी का काम करता था और चार भाइयों में सबसे बड़ा था। उसका छोटा भाई मंगल (35)फूलचंद (32)और लक्ष्मन (24) भी मेहनत मजदूरी करते हैं। पिता नीबर की 20 वर्ष पूर्व मृत्यु हो चुकी है। मृतक के दो पुत्रियाँ पूजा और मोहिनी और एक बेटा सुग्रीव है। हनुमान के आकस्मिक निधन से मां शिवपता और पत्नी बिंदा का रो-रो कर बुरा हाल है। बच्चों के सिर से पिता का साया हट चुका है। वहीं नरायनपुर में श्रीमद्भागवत कथा के आयोजक श्रवन की पत्नी सावित्री देवी ने बताया कि उनके यहां मृतक नहीं आया था।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top