LATEST NEWS
थाना कर्नलगंज पुलिस ने चोरी के माल की खरीद-फरोख्त में संलिप्त आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
माँ सम्मय माता मंदिर मे श्रद्धालुओं ने दिया स्वच्छता मे श्रमदान, चमकाया मंदिर परिसर
पत्नी कि हत्या कर उसका शव जलाने वाले पति को नवाबगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिव्यांग महिला की जमीन पर दबंगों की नजर, 1090 पर शिकायत के बाद भी नहीं हटा कथित अतिक्रमण
कर्नलगंज पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना नवाबगंज पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
हर घर तिरंगा अभियान मे आकांक्षा द्विवेदी ने हासिल किया प्रथम स्थान
दिल्ली में 22 हजार करोड़ के चावल घोटाले पर सियासत तेज, रेखा गुप्ता सरकार ने मांगा जवाब और जांच
तरबगंज जनप्रिय विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय : जनसेवा और विकास के संकल्प का नाम

भागते चोर को पकड़ने वाले युवक की गोली लगने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम

एसपी गोंडा ने चोरों को पकड़ने के गठित की पुलिस की 05 टीमें

डा0 एन.के मौर्य (चीफ एडीटर)

गोंडा। जिले में उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत धन्नीपुरवा गांव में देर रात अज्ञात चोरों द्वारा एक बड़ी घटना को अंजाम दिया गया है। चोरी करके जा रहे चोर को दौड़ा कर पकड़ने वाले 22 वर्षीय शिवदीन को चोर ने गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। पुलिस ने मौके का जायजा लेकर शव को पीएम हेतु भेजा है। पुलिस अधीक्षक ने चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस की 5 टीमें गठित की है।

 मामला थाना क्षेत्र के ग्राम धन्नीपुरवा का है। जहां बीती रात्रि लगभग 3 बजे के करीब देवीदीन के घर पर चोरों ने धावा बोल दिया। इसी बीच देवीदीन का 22 वर्षीय शिवदीन की नींद टूट गई। जिसने भागते चोरों का पीछा करके एक चोर को पकड़ लिया। अपने आप को छुड़ाने के लिए अज्ञात चोर द्वारा शिवदीन को अवैध तमंचे से गोली मार दी गई। जिससे 22 वर्षीय शिव शिवदीन की मौत हो गई है और मौके से चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद चोर फरार हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल, डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जहां घटनास्थल का निरीक्षण किया है।

वहीं पूरे मामले को लेकर गोंडा पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि देर रात्रि में 3 बजे के करीब थाना उमरी बेगमगंज पुलिस को धनीपुर गांव निवासी देवीदीन द्वारा सूचना दी गई कि रात्रि में करीब 3:00 बजे के बीच कुछ अज्ञात चोर चोरी करके वहां से भाग रहे थे। चोरी की आहट से छोटा भाई शिव दीन जाग गया और चोरों का पीछा किया, 100 मीटर दौड़ा करके एक चोर को पकड़ लिया। चोर ने अपने आप को छुड़ाने के लिए कमर में लगाए अवैध तमंचे से शिवदीन के ऊपर एक फायर कर दिया। इससे मौके पर ही शिवदीन गंभीर रूप से घायल हो गया था और चोर मौके से फरार हो गए थे। तत्काल इलाज के लिए शिवदीन को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत्यु घोषित कर दिया है। तत्काल सूचना मिलने पर पुलिस के अन्य अधिकारियों द्वारा भी घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। मौके पर डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के भाई की तहरीर पर थाना उमरी बेगमगंज में मुकदमा दर्ज करके पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top