LATEST NEWS
वजीरगंज दरोगा के सर पर खाकी का जुनून , बोले ब्राह्मणों को देखकर खौलता है खून
छपिया मे हुईं लूट की घटना का अब तक नही खुलासा, पीड़ित ने अब एसपी से की लूट की घटना के खुलासे की मांग
ये खान सर बिहार का ‘नटवरलाल’ है, सगे चाचा ने खोली पोल, लगाए गंभीर आरोप
दिल्ली के महरौली मे भर भराकर गिरी 5 मंजिला इमारत, गोण्डा के रवि वर्मा कि हुई मौत
आईजी सर ! यहाँ तो आजाद पंक्षी कई तरह घूम रहा है पत्रकार के घर पर हवाई फायरिंग करने वाला आरोपी दबंग
पत्रकार के घर चढ़ कर हवाई फायरिंग करने वाले आरोपी पर केस दर्ज 
डीआईजी साहब ! यहाँ तो 4 वर्षों से टिके दीवान व 7 वर्षों से टिके सिपाही के करनामो से त्रस्त हैं लोग
पत्रकारिता दिवस की तैयारी को लेकर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बैठक संपन्न
पकड़ा गया शुभेंदु अधिकारी के PA का हत्यारा, टोल पर एक UPI पेमेंट ने खोल दी संदिग्‍ध राज सिंह की पोल

बी.ए.एम.एस छात्रा को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वाले आरोपी अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार

एन.के.मौर्य (News Nnc24)

गोण्डा। जनपद बलरामपुर के अलीजानपुरवा नौशहरा निवासी 22 वर्षीय बीएएमएस छात्रा महविश खानम पुत्री जहीन खान की एससीपीएम आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज गोण्डा में फांसी पर लटक कर हुई मौत के रहस्य से पर्दा उठाते हुए मौत के लिए प्रेरित करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार करके जेल भेजा है।

बताते चलें कि दिनांक 01 दिसम्बर 2025 को एस0सी0पी0एम0 कालेज गोण्डा की बी0ए0एम0एस0 द्वितीय वर्ष की छात्रा द्वारा छात्रावास के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गयी थी। सूचना पर थाना स्थानीय पुलिस व उच्चाधिकारीगण द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया था। शव के पंचायत नामा की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया था। मृतका के पिता मोहम्मद जहीन खां पुत्र मो0 अमीन खां की लिखित तहरीर के आधार पर नामजद अभियुक्त तहसीन रजा के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान ज्ञात हुआ कि विपक्षी तहसीन रजा मृतका को मोबाइल फोन के माध्यम से लगातार प्रताड़ित करता था तथा उससे अश्लील बातें करता था तथा अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देता था। इसी प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा द्वारा दिनांक 01 दिसम्बर 2025 को अपने छात्रावास में आत्महत्या कर ली गयी थी। आज दिनांक 05 दिसम्बर 2025 को थाना को0 नगर पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान दोषी पाए गए आरोपी अभियुक्त तहसीन रजा पुत्र वसीम, निवासी ग्राम अलीजानपुरवा थाना कोतवाली नगर जनपद बलरामपुर को गोण्डा-लखनऊ रोड स्थित ग्राम बैरागीपुरवा के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0 नगर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर जेल रवाना किया गया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top