LATEST NEWS
थाना कर्नलगंज पुलिस ने चोरी के माल की खरीद-फरोख्त में संलिप्त आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
माँ सम्मय माता मंदिर मे श्रद्धालुओं ने दिया स्वच्छता मे श्रमदान, चमकाया मंदिर परिसर
पत्नी कि हत्या कर उसका शव जलाने वाले पति को नवाबगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिव्यांग महिला की जमीन पर दबंगों की नजर, 1090 पर शिकायत के बाद भी नहीं हटा कथित अतिक्रमण
कर्नलगंज पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना नवाबगंज पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
हर घर तिरंगा अभियान मे आकांक्षा द्विवेदी ने हासिल किया प्रथम स्थान
दिल्ली में 22 हजार करोड़ के चावल घोटाले पर सियासत तेज, रेखा गुप्ता सरकार ने मांगा जवाब और जांच
तरबगंज जनप्रिय विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय : जनसेवा और विकास के संकल्प का नाम

धानेपुर पुलिस ने गो-तस्करी करने के 02 आरोपी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

कब्जे से 01 तमंचा मय 01 खोखा व 01 जिन्दा कारतूस, 01 चाकू व 01 अपाची मोटरसाइकिल बरामद

नवल पांडेय (News Nnc24)

गोंडा। पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में धानेपुर पुलिस ने गो-तस्करी करने के 02 आरोपी अभियुक्तों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से 01 तमंचा मय 01 खोखा व 01 जिन्दा कारतूस, 01 चाकू व 01 अपाची मोटरसाइकिल बरामद कर कानूनी कार्यवाही की है।

बताते चलें कि दिनांक 16/17 की रात्रि एसओजी व थाना धानेपुर की संयुक्त टीम चोरी, लूट व नकबजनी की घटनाओं की रोकथाम हेतु रात्रि गश्त में रवाना होकर राधा स्वामी आश्रम के पास संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी । चेकिंग के दौरान एक ट्रक यू0पी0 51 ए0टी0 6988 संदिग्ध दिखायी दिया जिसको पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास किया गया तो उसने तेज रफ्तार से गाड़ी आगे भगा दी । जिसको पुलिस टीम द्वारा पीछा करते हुए घेराबन्दी कर पकड़ने का प्रयास किया गया । जिसमें ट्रक चालक द्वारा स्वयं को घिरता हुआ पाकर गाड़ी सड़क से नीचे उतार दी और पुलिस टीम पर भागते हुए फायरिंग कर दी । पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में शातिर गौ तस्कर चालक शमशेर पुत्र इदरीश के पैर में गोली लगने से घायल गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 तमंचा मय 02 खोखा व 01 जिन्दा कारतूस व 28 गौवंशीय पशु ट्रक में लदे हुए बरामद किया गए । आज दिनांक 25 अप्रैल 2025 को थाना धानेपुर पुलिस टीम द्वारा वाछिंत अभियुक्त 01. अब्दुल कलाम, 02. अब्दुल गफ्फार को बाबागंज बाजार के पास से गिरफ्तार कर कब्जे से 01  तमंचा मय 01 खोखा व 01 जिन्दा कारतूस, 01 चाकू व 01 आपाची मोटरसाइकिल बरामद किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना धानेपुर में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top