LATEST NEWS
थाना कर्नलगंज पुलिस ने चोरी के माल की खरीद-फरोख्त में संलिप्त आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
माँ सम्मय माता मंदिर मे श्रद्धालुओं ने दिया स्वच्छता मे श्रमदान, चमकाया मंदिर परिसर
पत्नी कि हत्या कर उसका शव जलाने वाले पति को नवाबगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिव्यांग महिला की जमीन पर दबंगों की नजर, 1090 पर शिकायत के बाद भी नहीं हटा कथित अतिक्रमण
कर्नलगंज पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना नवाबगंज पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
हर घर तिरंगा अभियान मे आकांक्षा द्विवेदी ने हासिल किया प्रथम स्थान
दिल्ली में 22 हजार करोड़ के चावल घोटाले पर सियासत तेज, रेखा गुप्ता सरकार ने मांगा जवाब और जांच
तरबगंज जनप्रिय विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय : जनसेवा और विकास के संकल्प का नाम

पवन वर्मा बने विश्वास नगर मंडल अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में दौड़ी भारी खुशी की लहर

नवल पाण्डेय (News Nnc24)

विश्वास नगर  (दिल्ली) पवन वर्मा को विश्वास नगर मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर उनके समर्थकों ने खुशी का इज़हार करते हुए उन्हें माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान ढोल-नगाड़े के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष के घर पहुंचे।

बताते चलें कि स्वागत समारोह में मंडल अध्यक्ष पवन वर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है, वह इसे ईमानदारी से निभाएंगे। उनका पूरा प्रयास रहेगा कि सभी कार्यकर्ताओं को सम्मान मिले और संगठन को बूथ स्तर पर और मजबूत किया जाए।

उमड़ी सैकड़ों समर्थकों की भीड़

भा.ज.पा. के वरिष्ठ नेता कमलकांत ने कहा कि पवन वर्मा पहले भी पार्टी के कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं और उनके पास पार्टी कार्यक्रमों का अच्छा अनुभव है। उनका मंडल अध्यक्ष बनना पार्टी को और मजबूती प्रदान करेगा। इस दौरान प्रमुख कार्यकर्ताओं जैसे हरीश आंनद, डॉ विकास आनंद, सिद्धार्थ,अमित जैन, पंडित अंकित पाठक, आशीष ठाकुर, चेतन कुमार, विभोर कौशिक, पिंकी, पुष्पा, सहित अन्य लोग मौजूद रहें

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top