LATEST NEWS
थाना कर्नलगंज पुलिस ने चोरी के माल की खरीद-फरोख्त में संलिप्त आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
माँ सम्मय माता मंदिर मे श्रद्धालुओं ने दिया स्वच्छता मे श्रमदान, चमकाया मंदिर परिसर
पत्नी कि हत्या कर उसका शव जलाने वाले पति को नवाबगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिव्यांग महिला की जमीन पर दबंगों की नजर, 1090 पर शिकायत के बाद भी नहीं हटा कथित अतिक्रमण
कर्नलगंज पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना नवाबगंज पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
हर घर तिरंगा अभियान मे आकांक्षा द्विवेदी ने हासिल किया प्रथम स्थान
दिल्ली में 22 हजार करोड़ के चावल घोटाले पर सियासत तेज, रेखा गुप्ता सरकार ने मांगा जवाब और जांच
तरबगंज जनप्रिय विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय : जनसेवा और विकास के संकल्प का नाम

अघोषित विद्युत कटौती ट्रिपिंग से परेशान ग्रामीणो ने लाइनमैन को पेड से बाधा

विद्युत विभाग के अधिकारियो के आश्वासन के बाद छोडा 

एन.के मौर्य (News Nnc 24)

बलरामपुर: शारदीय नवरात्रि के पर्व पर भी बिजली की नियमित आपूर्ति न होने से बलरामपुर कोतवाली देहात के दुर्गापुर गांव के ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। गुरुवार रात, लगातार बिजली कटने और बार-बार ट्रिपिंग होने के कारण ग्रामीणों ने बिजली विभाग के दो कर्मचारियों, लाइनमैन सदगुर और मनोज कश्यप को पकड़कर एक पेड़ से बांध दिया।

गांव निवासी प्रमोद मिश्रा ने बताया कि दोनों लाइनमैन किसी काम से गांव आए थे। जब ग्रामीणों ने घंटों से चल रही बिजली समस्या पर जवाब मांगा और संतोषजनक उत्तर नहीं मिला, तो उन्होंने कर्मचारियों को कुछ समय के लिए पेड़ से बांध दिया। स्थिति तब सामान्य हुई जब विभाग के उच्चाधिकारियों ने ग्रामीणों को फोन पर शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। ग्रामीणों का कहना है कि रोजाना रात 9 बजे बिजली कट जाती है, फिर लगभग 1 बजे बहाल होती है, उसके बाद 3 बजे कटौती और देर रात तक ट्रिपिंग होती रहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि विभागीय लापरवाही और मनमानी कटौती ने नवरात्रि जैसे पर्व के उत्साह को भी प्रभावित किया है। क्षेत्रीय अवर अभियंता  कमलेंद्र सिंह ने कहा कि उन्हें इस घटना की जानकारी नहीं है और विभाग जल्द ही समस्या का समाधान करेगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top