जांच पड़ताल मे जुटी वज़ीरगंज पुलिस

नवल पाण्डेय (News Nnc24)
गोण्डा। वजीरगंज थाना क्षेत्र के टिकरी अंतर्गत झिंगुरा तालाब के पास एक युवक का शव मिला है, जिसकी पहचान 30 वर्षीय विकास के रूप में हुई है। विकास मूल रूप से अयोध्या जिले के जनौरा का रहने वाला था और पिछले 3 वर्षों से अपने मौसेरे भाई यानी ग्राम प्रधान देवी दास के घर रह रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पीएम हेतु भेजा है।
जानकारी के मुताबिक विकास को शुक्रवार की सुबह कुछ अज्ञात लोग नौकरी दिलाने के नाम पर अपने साथ प्रयागराज ले गए थे, लेकिन शाम होते-होते उसका शव गांव के पास ही झाड़ियों में पाया गया। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है। वजीरगंज थाना प्रभारी निरीक्षक यशवंत कुमार सिंह ने बताया कि पूरे मामले में गहन छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
