दुर्गेश जायसवाल (News Nnc24)
जनपद बलरामपुर के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र अंतर्गत फुलवरिया बाईपास के पास बस और ट्रक की भिड़ंत से दोनों गाड़ियों मे आग लग गयी, दोनों गाड़ियाँ धूँ धूँ करके जलने लगी, अफरा तफरी का माहौल हो गया, 03 लोगों की जलकर मौत हो गई जबकि 23 लोग घायल हो गए। जिसे देख कोहराम मच गया।

पूरे वारदात की बात करें तो देर रात सौनाली से दिल्ली जा रही बस UP22 AT 0245 की ट्रक संख्या UP21DT 5237 से जबरदस्त आमने सामने की टक्कर हो गयी जिससे बस विद्युत ट्रांसफार्मर से जा भिडी और बस ट्रक मे आग लग गयी जिससे बस मे सवार 3 यात्रियो की मौके पर मौत हो गयी ।जबकि कुल 23 यात्री घायल हुए हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, यातायात पुलिस, फायर ब्रिगेड सभी मौके पर पहुंचकर बस सुरक्षित निकाल एम्बुलेंस की मदद से घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए तत्काल संयुक्त जिला चिकित्सालय, बलरामपुर भेजा गया। इनमें से पांच यात्रियों की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर किया गया है।घटना रात्रि 2 बजकर 15 मिनट की बतायी जा रही है पुलिस अधीक्षक विकास कुमार मौके पर पहुंचकर स्वयं राहत बचाव कार्य मे जुटे रहे
