LATEST NEWS
थाना कर्नलगंज पुलिस ने चोरी के माल की खरीद-फरोख्त में संलिप्त आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
माँ सम्मय माता मंदिर मे श्रद्धालुओं ने दिया स्वच्छता मे श्रमदान, चमकाया मंदिर परिसर
पत्नी कि हत्या कर उसका शव जलाने वाले पति को नवाबगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिव्यांग महिला की जमीन पर दबंगों की नजर, 1090 पर शिकायत के बाद भी नहीं हटा कथित अतिक्रमण
कर्नलगंज पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना नवाबगंज पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
हर घर तिरंगा अभियान मे आकांक्षा द्विवेदी ने हासिल किया प्रथम स्थान
दिल्ली में 22 हजार करोड़ के चावल घोटाले पर सियासत तेज, रेखा गुप्ता सरकार ने मांगा जवाब और जांच
तरबगंज जनप्रिय विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय : जनसेवा और विकास के संकल्प का नाम

गोण्डा के बीएएमएस प्रथम वर्ष की छात्रा के पीएम हेतु गठित हुआ डाक्टरों का पैनल

देर शाम क्लास से वापस आने के बाद छात्राओं ने हास्टल  कालेज प्रशासन को दी थी वरदात की सूचना

एन.के. मौर्य (News Nnc 24)

गोण्डा: जिला मुख्यालय के गोण्डा-लखनऊ मार्ग पर स्थित एससीपीएम नर्सिंग कॉलेज की बीएएमएस द्वितीय वर्ष की छात्रा की हास्टल में फांसी के फंदे से लटकर जान दे दी है। सूचना पर पहुंची पुलिस फोरेंसिक डॉग स्क्वायड टीम जांच में जुटी हुई है। मृतका छात्रा के पिता ने हत्या किये जाने का आरोप लगाया है। जिला प्रशासन द्वारा डाक्टरो का पैनल गठित कर वीडिओ ग्राफी कराने का निर्देश दिया गया था।  जिसके निर्देश के क्रम मे पैनल गठित कर छात्रा का पीएम कराया गया है। 

बताते चलें कि नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जिला मुख्यालय से लगभग 3 किलोमीटर दूर गोण्डा-लखनऊ मार्ग पर हारीपुर के पास स्थित एससीपीएम नर्सिंग कॉलेज की बीएएमएस प्रथम वर्ष की छात्रा महविश खानम 22 का शव हास्टल के कमरे में खिडकी के रोशनदान के सहारे फांसी के फंदे लटकता  देर सोमवार शाम साढे पाच बजे मिला था। बताते चले की छात्रा  महविश खानम बलरामपुर जिले के आलीजानपुर  नौशहरा की रहने वाली बतायी जा रही है।साथी छात्राओ ने देर शाम तक छात्रा को अपने हास्टल के रूम से बाहर नही निकलने पर कॉलेज प्रशासन को इसकी सूचना देने पर कॉलेज प्रशासन ने तत्काल नगर कोतवाली पुलिस को इसकी सूचना दी थी  मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे के दरवाजे को तोड़कर छात्रा का शव फांसी के फंदे से उतरवाकर फोरेंसिक डॉग स्क्वायड टीम जांच मे जुटी है। साथी छात्राओ की माने तो छात्रा महविश खान सोमवार को तबियत खराब होने की बात कहकर वह क्लास लेने नही गयी थी। साम को जब साथी छात्राओ ने हास्टल के रूम को बन्द देखकर कालेज प्रशासन को इसकी सूचना दी थी। सूचना पर पहुंची नगर कोतवाली पुलिस ने छात्रा का शव हास्टल से फांसी के फंदे उतरवाकर फोरेंसिक डॉग स्क्वायड टीम के जांच उपरांत छात्रा के परिजनो को सूचना दी थी।बलरामपुर से देर रात छात्रा के परिजन सहित उसके पिता जहीन खां एससीपीएम नर्सिंग कॉलेज पहुंचने के उपरांत बेटी की हत्या कर शव को फांसी के फंदे पर लटकाये जाने का आरोप लगाते हुए कहा की यह हत्या है बेटी के शरीर पर खरोच के निशान मुह टुडी पर चोट के निशान फांसी के फंदे पर लटकाया गया है आत्म हत्या का रूप देने के लिए पुलिस अधीक्षक को लिखित तहरीर देते हुए कहा है कि बेटी हमारी हास्टल मे रहती थी कभी कोई शिकायत नही की अत्यंत प्रश्न रहती थी ।सोमवार को हास्टल परिसर के अपने रूम मे मृत पायी गयी है। उसके शरीर पर चोट के निशान है ऐसे मे बेटी का पोस्टमार्टम प्रशासनिक अधिकारियो के उपस्थित मे मेडिकल टीम द्वारा कराया जाए। सीएमओ के संरक्षण मे प्रशासनिक अधिकारियो की अभिरक्षा मे कराये जाने की मांग पर सीएमओ ने मेडिकल पैनल गठित कर वीडिओ ग्राफी के साथ छात्रा का पोस्टमार्टम कराया है। नगर कोतवाल विवेक त्रिवेदी ने बताया कि आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है जांच चल रही है।मेडिकल पैनल गठित कर पोस्टमार्टम कराया गया है। वही एससीपीएम नर्सिंग आयुर्वेदिक कॉलेज के प्रशासक धीरज कुमार दूबे ने बताया कालेज के स्टाप के द्वारा सोमवार को हास्टल परिसर के रूम मे छात्रा के आत्म हत्या की सूचना पर पहुंचकर तत्काल कालेज के निदेशक को सूचना दी थी उनके द्वारा दी गयी सूचना पर पहुंची पुलिस टीम मामले के जांच कर रही है पुलिस ने जिस रूम छात्रा ने आत्म हत्या की थी वहा किसी को जाने नही दिया है।छात्रा सोमवार को क्लास भी नही ली थी।इस सम्बंध मे पुलिस ही अधिक जानकारी दे सकती है मामले की जांच पड़ताल पुलिस कर रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top