LATEST NEWS
थाना कर्नलगंज पुलिस ने चोरी के माल की खरीद-फरोख्त में संलिप्त आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
माँ सम्मय माता मंदिर मे श्रद्धालुओं ने दिया स्वच्छता मे श्रमदान, चमकाया मंदिर परिसर
पत्नी कि हत्या कर उसका शव जलाने वाले पति को नवाबगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिव्यांग महिला की जमीन पर दबंगों की नजर, 1090 पर शिकायत के बाद भी नहीं हटा कथित अतिक्रमण
कर्नलगंज पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना नवाबगंज पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
हर घर तिरंगा अभियान मे आकांक्षा द्विवेदी ने हासिल किया प्रथम स्थान
दिल्ली में 22 हजार करोड़ के चावल घोटाले पर सियासत तेज, रेखा गुप्ता सरकार ने मांगा जवाब और जांच
तरबगंज जनप्रिय विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय : जनसेवा और विकास के संकल्प का नाम

हुजूरपुर क्रॉसिंग पर गन्ना लदी ट्रॉली खराब होने से जाम,घंटों आवागमन बाधित

कर्नलगंज, गोंडा। सोमवार को दिन में कर्नलगंज–हुजूरपुर रेलवे क्रॉसिंग पर उस समय लंबा जाम लग गया,जब गोंडा–लखनऊ रेलमार्ग के समीप गन्ना लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक खराब होकर क्रॉसिंग के बीच ही बंद हो गई। ट्रॉली के बीच सड़क पर फंस जाने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रैक्टर-ट्रॉली के क्रॉसिंग पर चढ़ते समय इंजन में तकनीकी खराबी आ गई, जिसके कारण वह वहीं रुक गया। देखते ही देखते बाइक, कार, बस सहित भारी वाहनों की भीड़ जमा हो गई। तेज धूप में फंसे यात्रियों, स्कूली बच्चों व स्थानीय लोगों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। सूचना पर रेलवे कर्मियों और स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रॉली को किनारे हटवाने की कोशिश की। लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली को रास्ते से हटाया गया, जिसके बाद आवागमन धीरे-धीरे सामान्य हो सका। स्थानीय लोगों ने इस तरह की समस्याओं के समाधान के लिए क्रॉसिंग पर ट्रैफिक व्यवस्था को और दुरुस्त करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी अव्यवस्था से लोगों को राहत मिल सके।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top