LATEST NEWS
थाना कर्नलगंज पुलिस ने चोरी के माल की खरीद-फरोख्त में संलिप्त आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
माँ सम्मय माता मंदिर मे श्रद्धालुओं ने दिया स्वच्छता मे श्रमदान, चमकाया मंदिर परिसर
पत्नी कि हत्या कर उसका शव जलाने वाले पति को नवाबगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिव्यांग महिला की जमीन पर दबंगों की नजर, 1090 पर शिकायत के बाद भी नहीं हटा कथित अतिक्रमण
कर्नलगंज पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना नवाबगंज पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
हर घर तिरंगा अभियान मे आकांक्षा द्विवेदी ने हासिल किया प्रथम स्थान
दिल्ली में 22 हजार करोड़ के चावल घोटाले पर सियासत तेज, रेखा गुप्ता सरकार ने मांगा जवाब और जांच
तरबगंज जनप्रिय विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय : जनसेवा और विकास के संकल्प का नाम

खोड़ारे पुलिस ने चोरी करने वाले आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी के 45,500 रुपये नगद व एक मोबाइल बरामद

दुर्गेश जायसवाल (News Nnc24)

गोण्डा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में खोड़ारे पुलिस ने चोरी करने वाले एक आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 45,500 रुपये नगद व एक मोबाइल बरामद किया है। 

बताते चलें कि दिनांक 26 दिसंबर 2025 को वादी बालकिशन पुत्र ओरौनी निवासी रसूलपुर खान थाना खोड़ारे जिला गोण्डा द्वारा सूचना दी गई कि अभियुक्त राजेश वर्मा पुत्र रामसहाय नि0ग्रा0 केशवनगर ग्राण्ट पूर्वी पोखरहिया थाना खोड़ारे जनपद गोण्डा द्वारा केशवनगर ग्रान्ट पूर्वी गोसाईगंज चौराहा के पास स्थित वादी की देशी शराब की दुकान के अन्दर घुसकर  दुकान में रखा रुपया चुरा ले गया है । प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना खोड़ारे मे सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था, आज दिनांक 30 दिसंबर 2025 को थाना खोड़ारे पुलिस द्वारा विवेचना एवं साक्ष्य संकलन के दौरान आरोपी अभियुक्त राजेश वर्मा पुत्र रामसहाय नि0ग्रा0 केशवनगर ग्राण्ट पूर्वी पोखरहिया थाना खोड़ारे जनपद गोण्डा को घारीघाट चौराहा के पास से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से रु0 45,500 नगद तथा एक  मोबाइल बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना खोड़ारे पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर उसे जेल रवाना किया गया है। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top