LATEST NEWS
वजीरगंज दरोगा के सर पर खाकी का जुनून , बोले ब्राह्मणों को देखकर खौलता है खून
छपिया मे हुईं लूट की घटना का अब तक नही खुलासा, पीड़ित ने अब एसपी से की लूट की घटना के खुलासे की मांग
ये खान सर बिहार का ‘नटवरलाल’ है, सगे चाचा ने खोली पोल, लगाए गंभीर आरोप
दिल्ली के महरौली मे भर भराकर गिरी 5 मंजिला इमारत, गोण्डा के रवि वर्मा कि हुई मौत
आईजी सर ! यहाँ तो आजाद पंक्षी कई तरह घूम रहा है पत्रकार के घर पर हवाई फायरिंग करने वाला आरोपी दबंग
पत्रकार के घर चढ़ कर हवाई फायरिंग करने वाले आरोपी पर केस दर्ज 
डीआईजी साहब ! यहाँ तो 4 वर्षों से टिके दीवान व 7 वर्षों से टिके सिपाही के करनामो से त्रस्त हैं लोग
पत्रकारिता दिवस की तैयारी को लेकर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बैठक संपन्न
पकड़ा गया शुभेंदु अधिकारी के PA का हत्यारा, टोल पर एक UPI पेमेंट ने खोल दी संदिग्‍ध राज सिंह की पोल

महिला IAS अधिकारी के मकान में देह व्यापार का खुलासा, 4 युवतियों के साथ 5 युवक गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज शहर में पुलिस ने एक बड़े देह व्यापार गिरोह का खुलासा किया है। यह मामला तब सामने आया। जब एक रिहायशी इलाके में संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें लगातार मिलने लगीं। पुलिस की कार्रवाई से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

प्रयागराज के कीड़गंज इलाके में स्थित एक मकान में लंबे समय से अवैध देह व्यापार संचालित किए जाने का मामला उजागर हुआ है। यह मकान एक महिला आईएएस अधिकारी के नाम पर बताया जा रहा है। जिसे किराए पर दिया गया था। जानकारी के मुताबिक यह मकान करीब 15 हजार रुपये मासिक किराए पर लिया गया था। मकान किराए पर लेने वाले व्यक्ति ने यहां परिवार के साथ रहने की बात कही थी। लेकिन बाद में इसका इस्तेमाल अनैतिक गतिविधियों के लिए करने लगा।

पड़ोसियों की सूचना पर हुई कार्रवाई

स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले कुछ समय से इस मकान में दिनभर अजनबी युवक-युवतियों का आना-जाना लगा रहता था। इससे मोहल्ले वालों को शक हुआ। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने रविवार दोपहर करीब ढाई बजे मकान पर छापा मारा।

पुलिस हिरासत में लेकर कर रही पूछताछ

जैसे ही पुलिस ने घर का दरवाजा खटखटाया। अंदर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। अचानक हुई इस कार्रवाई को देखकर आसपास के लोग भी मौके पर इकट्ठा हो गए। पुलिस ने मकान के अंदर से चार युवतियों और पांच युवकों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। तलाशी के दौरान कुछ संदिग्ध और आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया गया। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि पकड़ी गई युवतियों में से दो प्रयागराज की रहने वाली हैं। जबकि एक युवती वाराणसी और एक पश्चिम बंगाल से बताई जा रही है। सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top