LATEST NEWS
थाना कर्नलगंज पुलिस ने चोरी के माल की खरीद-फरोख्त में संलिप्त आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
माँ सम्मय माता मंदिर मे श्रद्धालुओं ने दिया स्वच्छता मे श्रमदान, चमकाया मंदिर परिसर
पत्नी कि हत्या कर उसका शव जलाने वाले पति को नवाबगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिव्यांग महिला की जमीन पर दबंगों की नजर, 1090 पर शिकायत के बाद भी नहीं हटा कथित अतिक्रमण
कर्नलगंज पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना नवाबगंज पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
हर घर तिरंगा अभियान मे आकांक्षा द्विवेदी ने हासिल किया प्रथम स्थान
दिल्ली में 22 हजार करोड़ के चावल घोटाले पर सियासत तेज, रेखा गुप्ता सरकार ने मांगा जवाब और जांच
तरबगंज जनप्रिय विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय : जनसेवा और विकास के संकल्प का नाम

स्कूटी बाइक की टक्कर में दर्जन भर दबंगों ने युवक को दौड़ा दौड़ा कर पीटा

एसओ अभय सिंह ने दबंगों को दबोचकर किया सलाखों के पीछे

डॉ0 एन.के मौर्य

गोंडा। जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के गोंडा-अयोध्या राष्ट्रीय राज मार्ग स्थित नगवा मोड़ के पास बाइक व स्कूटी टकराने को लेकर दर्जन भर दबंग एक जुट होकर कानून को ताक पर रखकर युवक को दौड़ा दौड़ा कर लाठी डंडों से पीटने लगे। इसी बीच अचानक वहां पुलिस पहुंच गई, तत्पश्चात पुलिस और पब्लिक ने युवक को बचाया, जबकि मौके की नजाकत भांप दबंग नौ दो ग्यारह हो गए। जिसे लेकर थानाध्यक्ष अभय सिंह की भृकुटी तन गई और बिना देर किए दबिश देकर कुछ दबंगों को हिरासत में लिया है जबकि बाकी की तलाश जारी है। मामले में पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

पूरे प्रकरण की बात करें तो थाना तरबगंज क्षेत्र के ग्राम रानी पुर निवासी राजन पांडेय पुत्र शिवबहादुर पांडेय द्वारा दिए गए तहरीर में दर्शाया गया है कि दिनांक 12 जुलाई को वह राम मंदिर का दर्शन करके अपने बुआ के लड़के सुनील शुक्ला के साथ घर वापस आ रहा था, इसी बीच नवाबगंज के नगवा मोड़ के पास अक्षय नामक व्यक्ति ने अपना बाइक स्कूटी के सामने कर दिया, जिससे असंतुलित होकर स्कूटी बाइक से टकरा गई। पीड़ित राजन पांडेय का कहना है कि इस दौरान किसी को चोट नहीं आई। पीड़ित ने बताया कि कहा सुनी के कुछ देर बाद जब वह स्कूटी उठाकर जाने लगा तभी वहां दर्जन भर साथियों समेत जावेद अहमद पुत्र कुटुस लेखपाल को लेकर अक्षय का बेटा तोकिर वहां पहुंच गया। इससे पहले वो कुछ कहता सभी मिलकर दोनों को दौड़ा दौड़ा कर पीटने लगे। इस दौरान खुद को बचाने के लिए वो लगभग 200 मीटर दूर स्थित राजन गुप्ता की दुकान में घुस गए मगर दबंग वहां भी पहुंचकर मारने पीटने लगे। इसी बीच नवाबगंज पुलिस वहां पहुंच गई। इस दौरान पुलिस व पब्लिक के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ। मगर मौके की नजाकत देख दबंग नौ दो ग्यारह हो गए। 

थानाध्यक्ष अभय सिंह की चढ़ी भृकुटी, दबंगों को दबोचा

पीड़ित के तहरीर पर कोतवाल अभय सिंह ने बिना किसी देरी के दुकान के पास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला, जिसमें दबंगों की दबंगई देख उनकी भृकुटी तन गई और छानबीन करने के बाद दबंग का पता चलते ही शीघ्र दबिश देकर कुछ लोगों को दबोच कर हिरासत में ले लिया। मामले में प्रभावी कार्यवाही करते हुए थानाध्यक्ष अभय सिंह ने दबंगों पर संगीन धाराओं मे मुकदमा पंजीकृत किया है। मामले में थानाध्यक्ष ने बताया कि कानून से खिलवाड़ करने वाले को कदापि नहीं बख्शा जाएगा चाहे वो कितना ही पहुंच वाला क्यों न हो, कुछ लोग फरार हैं उनकी तलाश जारी है, उन्हें भी नहीं बख्शेंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top