LATEST NEWS
थाना कर्नलगंज पुलिस ने चोरी के माल की खरीद-फरोख्त में संलिप्त आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
माँ सम्मय माता मंदिर मे श्रद्धालुओं ने दिया स्वच्छता मे श्रमदान, चमकाया मंदिर परिसर
पत्नी कि हत्या कर उसका शव जलाने वाले पति को नवाबगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिव्यांग महिला की जमीन पर दबंगों की नजर, 1090 पर शिकायत के बाद भी नहीं हटा कथित अतिक्रमण
कर्नलगंज पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना नवाबगंज पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
हर घर तिरंगा अभियान मे आकांक्षा द्विवेदी ने हासिल किया प्रथम स्थान
दिल्ली में 22 हजार करोड़ के चावल घोटाले पर सियासत तेज, रेखा गुप्ता सरकार ने मांगा जवाब और जांच
तरबगंज जनप्रिय विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय : जनसेवा और विकास के संकल्प का नाम

वृद्ध महिला के घर में घुसकर लाखों के जेवरात की लूट, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा; कई टीमें जांच में जुटीं

एन.के मौर्य

गोंडा। जिले के छपिया थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक वृद्ध महिला के घर में घुसकर तीन अज्ञात असलहाधारी बदमाशों द्वारा लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण लूट लिए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही डायल-112 और छपिया पुलिस मौके पर पहुंची तथा पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, छपिया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत उल्लहा निवासी 75 वर्षीय लीलावती सिंह, पत्नी स्वर्गीय अमर पाल सिंह, रविवार रात करीब 2:30 बजे अपने घर में अकेली थीं। इसी दौरान तीन अज्ञात असलहाधारी बदमाश घर में घुस आए। आरोप है कि एक बदमाश ने महिला के गले पर तमंचा सटाकर जान से मारने की धमकी दी, जबकि अन्य दो बदमाश घर में रखे लोहे के बक्से से सोने-चांदी के बहुमूल्य आभूषण निकालकर फरार हो गए।पीड़िता के अनुसार बदमाश लगभग दो तोले की सोने की बाली, एक सोने का मंगलसूत्र, तीन सोने की अंगूठियां, चार सोने की चूड़ियां, एक सोने की बिछिया, एक सोने की नथ, एक जोड़ी चांदी की पायल तथा चांदी का करधन लूट ले गए। महिला ने लूटे गए आभूषणों की कीमत 10 लाख रुपये से अधिक बताई है।बदमाशों के जाने के बाद महिला ने शोर मचाया, जिस पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने बदमाशों की तलाश का प्रयास किया, लेकिन तब तक वे फरार हो चुके थे।

घटना की सूचना डायल-112 पर दी गई, जिसके बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने शुरू किए।जांच के दौरान पुलिस को घटनास्थल से लगभग 400 मीटर दूर लगे एक सीसीटीवी कैमरे में मोटरसाइकिल से जाते हुए एक संदिग्ध व्यक्ति का फुटेज मिला है। पुलिस फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने में जुटी है तथा आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है।पीड़िता लीलावती सिंह ने तीन अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध लूट का मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि उनके पति का निधन हो चुका है तथा दोनों पुत्र रोजगार के सिलसिले में परिवार सहित बाहर रहते हैं, जिससे वह घर पर अकेली रहती हैं।थाना प्रभारी उप निरीक्षक प्रबोध कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस की टीमें घटना के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही हैं। संदिग्धों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया जा रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top