एन.के मौर्य (News Nnc24)
गोंडा। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में
कौड़िया पुलिस ने चोरी करने वाले 02 युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का माल बरामद किया है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों को सुसंगित धाराओं में जेल भेजा है।
बताते चलें कि दिनांक 18 जून 2025 की रात्रि लगभग 10ः30 बजे वादी घिर्राऊलाल अपने खेत में बन रहे मकान पर विश्राम कर रहे थे तभी विपक्षीगण सुनील कुमार व भीमसेन निवासी मंगलनगर, थाना खरगूपुर ने वहां रखी किर्लाेस्कर कम्पनी की मोटर, पैंट में रखा आधार कार्ड व ₹2500 नकद चोरी कर फरार हो गए थे। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कौड़िया में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत हुआ। आज दिनांक 20 जून 2025 को थाना कौड़िया पुलिस द्वारा चोरी करने के वांछित अभियुक्तों भीमसेन पुत्र बच्चाराम व सुनील कुमार पुत्र श्यामसुंदर को रावतारा अंडरपास पुलिया के पास से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का माल बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना कौड़िया पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया है।
