LATEST NEWS
थाना कर्नलगंज पुलिस ने चोरी के माल की खरीद-फरोख्त में संलिप्त आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
माँ सम्मय माता मंदिर मे श्रद्धालुओं ने दिया स्वच्छता मे श्रमदान, चमकाया मंदिर परिसर
पत्नी कि हत्या कर उसका शव जलाने वाले पति को नवाबगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिव्यांग महिला की जमीन पर दबंगों की नजर, 1090 पर शिकायत के बाद भी नहीं हटा कथित अतिक्रमण
कर्नलगंज पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना नवाबगंज पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
हर घर तिरंगा अभियान मे आकांक्षा द्विवेदी ने हासिल किया प्रथम स्थान
दिल्ली में 22 हजार करोड़ के चावल घोटाले पर सियासत तेज, रेखा गुप्ता सरकार ने मांगा जवाब और जांच
तरबगंज जनप्रिय विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय : जनसेवा और विकास के संकल्प का नाम

नवाबगंज के झाड़ियों मे मिला ई-रिक्शा चालक का शव, परिजनों ने जताया हत्या की आशंका, दी तहरीर

मौत हत्या व आत्महत्या मे उलझी गुथी, तहकीकत मे जुटी नवाबगंज पुलिस, पीएम हेतु भेजा शव

एन.के मौर्य (चीफ एडिटर)

गोण्डा के नवाबगंज थाना क्षेत्र के उमरिया गाँव के पास स्थित झाड़ियों मे 45 वर्षीय युवक का शव मिलने से क्षेत्र मे सनसनी फ़ैल गयी। मृतक के परिजनों ने हत्या कि आशंका जाताते हुए थाने मे तहरीर दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पीएम हेतु भेजा है। मौत व हत्या की गुथी सुलझाने के लिये पूरे मामले की कुंडली खंगालने मे जुटी है।

मामला थाना क्षेत्र के उमरिया गाँव से जुड़ा है जहाँ का रहने वाला 45 वर्षीय मृतक संगम लाल उर्फ़ भोला ई रिक्शा चलाकर अपना व परिजनों का पेट पालता था। परिजनों का कहना है कि दिनांक 26 अगस्त को वह ई रिक्शा के साथ घर से बाहर गया था मगर रात को घर वापस लौट कर नही आया। परिजन संगम लाल कि तलाश मे जुटे थे कि अगली सुबह दिनांक 27अगस्त को उसका शव घर से महज 500 मीटर कि दूरी पर झाड़ियों मे पड़ा मिला। देखते ही देखते वहां लोगो का हजूम इकठ्ठा हो गया। तरबगंज के पुलिस क्षेत्रधिकारी के साथ ही नवाबगंज पुलिस मयटीम वहां पहुँच गयी।

मौके पर दाग़ स्कवायड के साथ ही फारेंसिक टीम भी पहुंची। घटना स्थल का जायजा लेकर पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे मे लेकर पीएम हेतु भेजा है। बताते चलें कि परिजनों ने आशंका व्यक्त करते हुए कहा है कि संगम लाल की गमछे से गला घोंटकर हत्या की गयी है। बहरहाल पुलिस मामला दर्ज कर वरदात की तहकीकात करने मे जुटी है।

पीएम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

 इस सन्दर्भ मे एसओ अभय सिंह का कहना है कि मौके पर पानी कि बोतल पड़ी मिली है जो कि मृतक हमेशा अपने साथ रखता था। परिजनों कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर तहकीकात की जा रही है। मौत के पीछे क्या कहानी है ये पीएम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा। बहरहाल हर पहलुओं पर जांच पड़ताल की जा रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top