LATEST NEWS
थाना कर्नलगंज पुलिस ने चोरी के माल की खरीद-फरोख्त में संलिप्त आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
माँ सम्मय माता मंदिर मे श्रद्धालुओं ने दिया स्वच्छता मे श्रमदान, चमकाया मंदिर परिसर
पत्नी कि हत्या कर उसका शव जलाने वाले पति को नवाबगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिव्यांग महिला की जमीन पर दबंगों की नजर, 1090 पर शिकायत के बाद भी नहीं हटा कथित अतिक्रमण
कर्नलगंज पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना नवाबगंज पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
हर घर तिरंगा अभियान मे आकांक्षा द्विवेदी ने हासिल किया प्रथम स्थान
दिल्ली में 22 हजार करोड़ के चावल घोटाले पर सियासत तेज, रेखा गुप्ता सरकार ने मांगा जवाब और जांच
तरबगंज जनप्रिय विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय : जनसेवा और विकास के संकल्प का नाम

नवाबगंज थाने के रिश्वत खोर दरोगा को एंटी करेप्शन टीम ने 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

एन.के. मौर्य (News Nnc24)

गोण्डा जनपद के नवाबगंज थाना क्षेत्र स्थित ग्राम विश्नोहर पुर निवासी युवक से 10 हजार रुपये कि रिश्वत लेते समय  प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह कि अगुवाई मे घुस खोर दरोगा को एंटी करेप्शन टीम ने रंगे हाथ दबोचा हैं, जिसे हिरासत मे लेकर एंटी करप्शन टीम ने वजीरगंज थाने मे विभिन्न धाराओं मे मुकदमा दर्ज कराया है। 

पूरे प्रकरण कि बात करें तो विश्नोहर गड़रियन पुरवा निवासी बृजेश यादव पुत्र गुड्डू यादव ने थाना नवाबगंज पर तैनात दरोगा अमर पटेल पुत्र जय प्रकाश जो कि मूल रूप से जिला आज़मगढ़ के थाना रौनापुर क्षेत्र के ग्राम आराजी दोवारा करकिया के रहने वाले हैं, उन पर आरोप लगाया है कि एक मामले मे दरोगा उसे धारा 307 आईपीसी की बढ़ोत्तरी कर जेल भेजने की धमकी दिए थे, जिसके एवज मे 10 हजार रुपये की डिमांड कर रहे थे, बताते चलें कि इसी मामले को लेकर युवक युवक ने थाना एंटी क्रप्शन गोण्डा के ट्रैप टीम के प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह को अपना दर्द सुनाया, फिर क्या था, दिनांक 30 दिसम्बर को जब बृजेश यादव नवाबगंज ब्लाक परिसर मे घुस खोर दरोगा को 10 हजार रुपये थमाये तो बिना किसी देरी के प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह के साथ वहां पहुँच कर एंटी करेप्शन टीम ने दरोगा अमर पटेल को रंगे हाथों गिरफ्तार कार लिया। बताते चलें कि मामले मे एंटी करेप्शन टीम ने वजीरगंज थाने मे ले जाकर दरोगा अमर पटेल पर विभिन्न धाराओं मे मुकदमा पंजीकृत करवाया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top