LATEST NEWS
वजीरगंज दरोगा के सर पर खाकी का जुनून , बोले ब्राह्मणों को देखकर खौलता है खून
छपिया मे हुईं लूट की घटना का अब तक नही खुलासा, पीड़ित ने अब एसपी से की लूट की घटना के खुलासे की मांग
ये खान सर बिहार का ‘नटवरलाल’ है, सगे चाचा ने खोली पोल, लगाए गंभीर आरोप
दिल्ली के महरौली मे भर भराकर गिरी 5 मंजिला इमारत, गोण्डा के रवि वर्मा कि हुई मौत
आईजी सर ! यहाँ तो आजाद पंक्षी कई तरह घूम रहा है पत्रकार के घर पर हवाई फायरिंग करने वाला आरोपी दबंग
पत्रकार के घर चढ़ कर हवाई फायरिंग करने वाले आरोपी पर केस दर्ज 
डीआईजी साहब ! यहाँ तो 4 वर्षों से टिके दीवान व 7 वर्षों से टिके सिपाही के करनामो से त्रस्त हैं लोग
पत्रकारिता दिवस की तैयारी को लेकर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बैठक संपन्न
पकड़ा गया शुभेंदु अधिकारी के PA का हत्यारा, टोल पर एक UPI पेमेंट ने खोल दी संदिग्‍ध राज सिंह की पोल

मछली कारोबारी का नहर के किनारे गड्ढे में मिला शव

रविवार शाम से ही था लापता,जांच में जुटी पुलिस

नवल पांडेय (एडीटर)

गोंडा। जिले के इटियाथोक कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का शव सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में नहर पटरी के उस पार गड्ढे में उतराता मिला।युवक मछली बेंच कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था।बताया जाता है, वह रविवार देर शाम से ही लापता था। घटनास्थल पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलन किया।वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इटियाथोक कोतवाली क्षेत्र के धर्मेई गांव निवासी उमेश कश्यप (38) पुत्र श्रीराम थाना क्षेत्र के ही सत्ताइस नंबर चौराहे पर मछली बेचने का कारोबार करते थे।मछली के व्यापार से ही उमेश के परिवार का भरण पोषण हो रहा था। परिजनों ने बताया कि रविवार शाम को उमेश के घर न लौटने पर उसकी तलाश करने लगे।कुछ देर बाद उसकी साइकिल,जूता और मोबाइल फोन घटनास्थल से करीब चार सौ मीटर दूर मिला।

परिजनों ने किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी।सूचना पर पुलिस ने परिजनों के साथ युवक की तलाश शुरू कर दी थी।सोमवार को परिजन युवक की तलाश करते हुए निकले थे। तभी थाना क्षेत्र के ही ग्राम पंचायत कुकुरिहा के मजरा तीत गांव करूवा पारा के पास सरयू नहर पटरी के उस पार गड्ढे में एक शव उतरवाता मिला।ग्रामीणों ने इसकी सूचना इटियाथोक पुलिस को दी।शव को बाहर निकाला गया तो उसकी पहचान धर्मेई गांव निवासी उमेश कश्यप (38) के रूप में हुई। मृतक के शरीर पर अंडरवियर को छोड़कर कोई कपड़ा मौजूद नहीं था।सारे कपड़े बाहर अस्त-व्यस्त हालत में पड़े हुए थे।मृतक के पैंट की जेब से तीन हजार छह सौ सत्तर रुपये पुलिस ने बरामद किया हैं।परिजनों ने खबर लिखे जाने तक कोई आरोप नहीं लगाया है। प्रभारी निरीक्षक शेष मणि पांडे ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top