LATEST NEWS
वजीरगंज दरोगा के सर पर खाकी का जुनून , बोले ब्राह्मणों को देखकर खौलता है खून
छपिया मे हुईं लूट की घटना का अब तक नही खुलासा, पीड़ित ने अब एसपी से की लूट की घटना के खुलासे की मांग
ये खान सर बिहार का ‘नटवरलाल’ है, सगे चाचा ने खोली पोल, लगाए गंभीर आरोप
दिल्ली के महरौली मे भर भराकर गिरी 5 मंजिला इमारत, गोण्डा के रवि वर्मा कि हुई मौत
आईजी सर ! यहाँ तो आजाद पंक्षी कई तरह घूम रहा है पत्रकार के घर पर हवाई फायरिंग करने वाला आरोपी दबंग
पत्रकार के घर चढ़ कर हवाई फायरिंग करने वाले आरोपी पर केस दर्ज 
डीआईजी साहब ! यहाँ तो 4 वर्षों से टिके दीवान व 7 वर्षों से टिके सिपाही के करनामो से त्रस्त हैं लोग
पत्रकारिता दिवस की तैयारी को लेकर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बैठक संपन्न
पकड़ा गया शुभेंदु अधिकारी के PA का हत्यारा, टोल पर एक UPI पेमेंट ने खोल दी संदिग्‍ध राज सिंह की पोल

प्रबंध समिति उपाध्यक्ष वर्षा सिंह ने केंद्रीय उच्च शिक्षा मंत्री से की मुलाकात

ग्रामीण अंचलों के महाविद्यालयों के उन्नयन पर किया चर्चा

जयप्रकाश ओझा (News nnc24)

गोंडा। श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज गोंडा के प्रबंध समिति की उपाध्यक्ष वर्षा सिंह ने केंद्रीय उच्च शिक्षा मंत्री व हरियाणा प्रदेश प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान से महत्वपूर्ण मुलाकात कर ग्रामीण अंचलों के महाविद्यालयों की शिक्षा प्रणाली के उन्नयन और उनके समग्र विकास के मुद्दे पर गहन चर्चा किया। जिनमें उन महाविद्यालयों की स्थिति पर खास चर्चा हुई जो ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित हैं।

इस दौरान वर्षा सिंह ने मंत्री के सामने महाविद्यालयों की जरूरतों और चुनौतियों को स्पष्ट रूप से रखा और उनके विकास के लिए कुछ महत्वपूर्ण सुझाव भी प्रस्तुत किए। इस मौके पर ग्रामीण अंचल के महाविद्यालयों में बुनियादी ढांचे की कमी, तकनीकी संसाधनों की अनुपलब्धता और शिक्षकों की गुणवत्ता जैसे मुद्दे भी चर्चा के मुख्य बिंदु रहे। वर्षा सिंह ने इन महाविद्यालयों में डिजिटल लर्निंग के प्रसार और आधुनिक तकनीकी सुविधाओं की उपलब्धता पर जोर दिया। ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र भी शहरी छात्रों के बराबर खड़े हो सकें और प्रतिस्पर्धा में पीछे न रहें। वहीं केंद्रीय मंत्री ने उनके इस प्रयास की सराहना की और उन्हें आश्वासन दिया कि केंद्र सरकार ग्रामीण अंचल के महाविद्यालयों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे महाविद्यालयों को सशक्त बनाने के लिए केंद्र द्वारा नई योजनाओं और नीतियों पर विचार किया जा रहा है, जिससे छात्रों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं और अवसर प्रदान किए जा सकें। श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज गोंडा के प्रबंधतंत्र की उपाध्यक्ष का यह प्रयास ग्रामीण शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव लाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top