LATEST NEWS
वजीरगंज दरोगा के सर पर खाकी का जुनून , बोले ब्राह्मणों को देखकर खौलता है खून
छपिया मे हुईं लूट की घटना का अब तक नही खुलासा, पीड़ित ने अब एसपी से की लूट की घटना के खुलासे की मांग
ये खान सर बिहार का ‘नटवरलाल’ है, सगे चाचा ने खोली पोल, लगाए गंभीर आरोप
दिल्ली के महरौली मे भर भराकर गिरी 5 मंजिला इमारत, गोण्डा के रवि वर्मा कि हुई मौत
आईजी सर ! यहाँ तो आजाद पंक्षी कई तरह घूम रहा है पत्रकार के घर पर हवाई फायरिंग करने वाला आरोपी दबंग
पत्रकार के घर चढ़ कर हवाई फायरिंग करने वाले आरोपी पर केस दर्ज 
डीआईजी साहब ! यहाँ तो 4 वर्षों से टिके दीवान व 7 वर्षों से टिके सिपाही के करनामो से त्रस्त हैं लोग
पत्रकारिता दिवस की तैयारी को लेकर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बैठक संपन्न
पकड़ा गया शुभेंदु अधिकारी के PA का हत्यारा, टोल पर एक UPI पेमेंट ने खोल दी संदिग्‍ध राज सिंह की पोल

जमीनी विवाद में एक युवक की हुई धारदार हथियार से हत्या, दूसरे की हालत‌ गंभीर

घटना के बाद मचा हड़कंप, गांव में तनाव

दुर्गेश जायसवाल (News Nnc24)

कर्नलगंज (गोण्डा) कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम खजुरिया में मंगलवार की सुबह जमीनी विवाद को लेकर कुछ लोगों ने दो युवकों पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें एक की मौत हो गई,वहीं दूसरे का इलाज चल रहा है। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए इलाज के लिये राजकीय मेडिकल कालेज गोंडा रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद गांव में तनाव व्याप्त है।

घटना कोतवाली कर्नलगंज क्षेत्र के ग्राम पंचायत खजुरिया के मजरा निधानपुरवा से जुड़ी है। यहां के निवासी रूप नारायन अवस्थी और ब्रह्मादीन कुरील के बीच जमीन का विवाद चल रहा है। मंगलवार की सुबह इसी विवादित जमीन को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में लाठी डंडे व धारदार हथियार चलने लगे। इसी बीच ब्रह्मादीन के पक्ष ने रूप नरायन के पक्ष के दो युवकों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। दोनों पर चाकू से ताबड़तोड़ कई वार किए गए। इस हमले में मंशाराम अवस्थी (26) पुत्र नंदलाल अवस्थी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि रूप नरायन का पुत्र बब्लू अवस्थी (28) गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने घायल बब्लू को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां मौजूद डॉक्टर इमरान मोईद ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिले के राजकीय मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सीएचसी कर्नलगंज पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना की जानकारी मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक राधेश्याम राय और क्षेत्रधिकारी उमेश्वर प्रभात सिंह ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार से पूरी जानकारी ली और उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया। वहीं मिली जानकारी के मुताबिक घटना में घायल बब्लू अवस्थी 28 वर्ष को गोण्डा से नाजुक हालत में लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया है। मौके पर भारी फोर्स तैनात है। क्षेत्राधिकारी डॉक्टर उमेश्वर प्रभात सिंह ने बताया कि मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top