LATEST NEWS
थाना कर्नलगंज पुलिस ने चोरी के माल की खरीद-फरोख्त में संलिप्त आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
माँ सम्मय माता मंदिर मे श्रद्धालुओं ने दिया स्वच्छता मे श्रमदान, चमकाया मंदिर परिसर
पत्नी कि हत्या कर उसका शव जलाने वाले पति को नवाबगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिव्यांग महिला की जमीन पर दबंगों की नजर, 1090 पर शिकायत के बाद भी नहीं हटा कथित अतिक्रमण
कर्नलगंज पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना नवाबगंज पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
हर घर तिरंगा अभियान मे आकांक्षा द्विवेदी ने हासिल किया प्रथम स्थान
दिल्ली में 22 हजार करोड़ के चावल घोटाले पर सियासत तेज, रेखा गुप्ता सरकार ने मांगा जवाब और जांच
तरबगंज जनप्रिय विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय : जनसेवा और विकास के संकल्प का नाम

भारत की सीमा से क्या सीमा हैदर होगी बाहर, जानिए पूरा सच

डा0 एन.के मौर्य (चीफ एडीटर)

दोस्तों पहलगाम हमले के बाद इन दिनों सीमा हैदर को लेकर भी चर्चाओं का बाजार काफी गरम है। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान से भागकर भारत आई सीमा हैदर ने सोशल मीडिया से दूरी बना ली है सीमा के वकील एपी सिंह ने इसका कारण भी बताया है, जिसे जानकर उसके पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर को भी बड़ा झटका लग सकता है।

पाकिस्तानी सीमा हैदर और उसके हिंदुस्तानी प्रेमी सचिन मीणा की लव स्टोरी पिछले दो सालों से सुर्खियों में है. सीमा पाकिस्तान जाएगी या भारत में रहेगी, अभी इस पर कोर्ट में मामला चल ही रहा था कि 22 अप्रैल को पहलगाम हमला हो गया. जिसके बाद केंद्र सरकार ने सभी पाकिस्तानियों को भारत से वापस भेजने का आदेश दे डाला. कई पाकिस्तानी अभी तक वापस जा चुके हैं, तो काफी लोग वापस जा रहे हैं. लेकिन लोगों की खास नजर सीमा हैदर पर है कि वो पाकिस्तान लौटेगी या नहीं.लोग सीमा हैदर के अपडेट्स लेने के लिए उसके यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर नजर बनाए रखते हैं. लेकिन कुछ दिन से सीमा हैदर सोशल मीडिया से गायब है. इसका कारण जो सामने आया है, उससे सीमा हैदर के पाकिस्तानी पति को बड़ा झटका लग सकता है. वकील एपी सिंह ने बताया- सीमा हैदर की तीसरे नंबर की बेटी बीमार है. वो इस वक्त अस्पताल में भर्ती है. दरअसल, सीमा हैदर के कुल पांच बच्चे हैं, जिनमें से चार बच्चे उसके और गुलाम हैदर के हैं. जबकि, एक बेटी सचिन और सीमा की है.

गुलाम हैदर अपने चारों बच्चों को वापस पाने के लिए वीडियो यूट्यूब पर डालकर लगातार पाकिस्तान और भारत, दोनों देशों की सरकारों से गुहार लगाता रहता है. ऐसे में जब बेटी के बीमार होने की खबर सामने आई है तो गुलाम हैदर इससे जरूर दुखी होगा. क्योंकि उसे हर वीडियो में बच्चों का जिक्र जरूर होता है. गुलाम बस यही कहता है- सीमा चाहे जहां भी रहे, बस मेरे बच्चे मुझे वापस दे दिए जाएं. एक बाप दो सालों से अपने बच्चों से न ही मिल पाया है और न ही उन्हें देख पाया है. यहां तक की उनकी आवाज तक सुनने को तरस गया है

इस बीच सोशल मीडिया पर यह भी दावा किया जा रहा था कि सीमा को भारत छोड़ने का नोटिस मिल चुका है. उसे तीन दिन के अंदर देश छोड़ना होगा. इस पर भी वकील एपी सिंह ने सफाई देते हुए कहा- सीमा को किसी भी प्रकार का कोई नोटिस नहीं मिला है. वह अभी भी रबूपुरा में न्यायालय के आदेश के तहत रह रही है और उसकी स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया है. उधर, नोएडा पुलिस का कहना है कि सीमा को लेकर उनके पास कोई आदेश नहीं आया है. न तो उन्हें पाकिस्तान भेजने का और न ही इंडिया में रहने देने का. उ,का मामला कोर्ट में विचाराधीन है. ऐसे में कोर्ट से जो आदेश मिलेगा, उसके अनुसार काम किया जाएगा. अब देखना तो यह है कि सीमा हैदर भारत की सीमा से बाहर जाती है। या फिर उसे सचिन के साथ भारत में रहने की इजाजत मिलती है। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top