LATEST NEWS
वजीरगंज दरोगा के सर पर खाकी का जुनून , बोले ब्राह्मणों को देखकर खौलता है खून
छपिया मे हुईं लूट की घटना का अब तक नही खुलासा, पीड़ित ने अब एसपी से की लूट की घटना के खुलासे की मांग
ये खान सर बिहार का ‘नटवरलाल’ है, सगे चाचा ने खोली पोल, लगाए गंभीर आरोप
दिल्ली के महरौली मे भर भराकर गिरी 5 मंजिला इमारत, गोण्डा के रवि वर्मा कि हुई मौत
आईजी सर ! यहाँ तो आजाद पंक्षी कई तरह घूम रहा है पत्रकार के घर पर हवाई फायरिंग करने वाला आरोपी दबंग
पत्रकार के घर चढ़ कर हवाई फायरिंग करने वाले आरोपी पर केस दर्ज 
डीआईजी साहब ! यहाँ तो 4 वर्षों से टिके दीवान व 7 वर्षों से टिके सिपाही के करनामो से त्रस्त हैं लोग
पत्रकारिता दिवस की तैयारी को लेकर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बैठक संपन्न
पकड़ा गया शुभेंदु अधिकारी के PA का हत्यारा, टोल पर एक UPI पेमेंट ने खोल दी संदिग्‍ध राज सिंह की पोल

यूट्यूबर Uk07 राइडर अनुराग डोभाल ने किया सुसाइड! हाईवे पर 170 की रफ्तार मे कार चलाकर बनाया अंतिम लाइव वीडियो 

देहरादून के मशहूर यूट्यूबर और बिग बॉस-17 फेम अनुराग डोभाल (UK07 Rider) ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर सुसाइड का प्रयास किया। कार चलाते हुए वह लाइव वीडियो में भावुक नजर आए और बोले- लेट्स गो फॉर द फाइनल ड्राइव…कुछ ही देर बाद उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई और लाइव अचानक बंद हो गया।

अनुराग डोभाल इंस्टाग्राम लाइव के दौरान अनुराग डोभाल काफी भावुक दिखाई दिए। वीडियो में उन्होंने अपनी मां को याद करते हुए कहा, ‘मम्मी, अगर अगले जन्म में आऊं तो बस थोड़ा प्यार दे देना… बहुत जरूरत थी प्यार की।’ उन्होंने यह भी कहा कि अब उनके पास ऐसा कोई नहीं बचा है जिससे वह अपनी बात कह सकें। इस दौरान वह खुद को थप्पड़ मारते और रोते हुए भी नजर आए।

150 Kmph की रफ्तार में दौड़ाई कार

लाइव वीडियो में देखा गया कि अनुराग कार में एक अंग्रेजी गाना चलाते हैं और अचानक गाड़ी की रफ्तार बढ़ाने लगते हैं। कुछ ही पलों में स्पीड लगभग 140–150 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच जाती है।

इसी दौरान वह अचानक स्टीयरिंग घुमाते हुए दिखते हैं, जैसे कार को डिवाइडर की ओर मोड़ रहे हों। इसके तुरंत बाद इंस्टाग्राम लाइव बंद हो जाता है।

दूसरा वीडियो सामने आया, कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त

घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हुआ। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त दिखाई दे रही है और लोग अनुराग डोभाल को कार से बाहर निकालते नजर आ रहे हैं। वीडियो में पीली टी-शर्ट पहने अनुराग सड़क पर लेटे हुए दर्द से कराहते दिखाई देते हैं, जबकि आसपास मौजूद लोग उन्हें संभालने की कोशिश करते हैं। हालांकि यह अभी साफ नहीं हो पाया है कि हादसा किस स्थान पर हुआ और उनकी मौजूदा हालत कैसी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top