LATEST NEWS
थाना कर्नलगंज पुलिस ने चोरी के माल की खरीद-फरोख्त में संलिप्त आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
माँ सम्मय माता मंदिर मे श्रद्धालुओं ने दिया स्वच्छता मे श्रमदान, चमकाया मंदिर परिसर
पत्नी कि हत्या कर उसका शव जलाने वाले पति को नवाबगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिव्यांग महिला की जमीन पर दबंगों की नजर, 1090 पर शिकायत के बाद भी नहीं हटा कथित अतिक्रमण
कर्नलगंज पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना नवाबगंज पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
हर घर तिरंगा अभियान मे आकांक्षा द्विवेदी ने हासिल किया प्रथम स्थान
दिल्ली में 22 हजार करोड़ के चावल घोटाले पर सियासत तेज, रेखा गुप्ता सरकार ने मांगा जवाब और जांच
तरबगंज जनप्रिय विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय : जनसेवा और विकास के संकल्प का नाम

पत्रकार की हत्या से आक्रोशित पत्रकारों ने श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिला अध्यक्ष की अगुवाई में सौंपा ज्ञापन

डा0 एन.के मौर्य (चीफ एडीटर)

गोंडा। सीतापुर में हुई  पत्रकार की हत्या को लेकर गोंडा के पत्रकारों में भारी आक्रोश है जिसे लेकर आज दिनांक 10 मार्च को उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन द्वारा  जिले के साथ ही सभी तहसीलों में मुख्यमंत्री को संबंधित ज्ञापन सौंपा गया है।

बताते चलें कि यूनियन के तहसील अध्यक्ष के नेतृत्व में सभी तहसीलों के परगना अधिकारी को व जिला मुख्यालय पर जिला अध्यक्ष कैलाश नाथ वर्मा के नेतृत्व में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए निन्दा किया गया है। दिए गए ज्ञापन में मृतक के पीड़ित परिवार को 50 लाख का मुवाजा एवं एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की गई।ज्ञापन में कहा गया है कि पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किया जाए, प्रदेश भर में पत्रकारों के खिलाफ अनावश्यक रूप से तमाम केस दर्ज किए गए हैं जिसको वापस किया जाए। पत्रकारों पर कोई भी मुकदमा दर्ज करने से पहले इसकी उच्च स्तरीय जांच कराई जाए, जांच के दौरान यदि पत्रकार दोषी पाया जाता है तभी मुकदमा दर्ज किया जाए।

तरबगंज तहसील में तहसील अध्यक्ष जटाशंकर सिंह के नेतृत्व में श्यामकृष्ण त्रिपाठी,संजीव पाण्डेय,आनंद दुबे,वेद प्रकाश मिश्रा,संजय श्रीवास्तव, सरदार जिंदर सिंह,सत्यनारायण शास्त्री, भरत राज सिंह,उदय प्रताप सिंह वहीं गोंडा में महामंत्री महेंद्र तिवारी,विजय बहादुर तिवारी,सुभाष चौहान,आर पी द्विवेदी,आरसी पांडे,हरीश गुप्ता,कृष्णा शर्मा,संदीप अवस्थी,रोहित तिवारी,राहुल तिवारी,चंद्रगुप्त मौर्य,प्रमोद शर्मा,राकेश चौहान,राजेंद्र तिवारी,आरके मिश्रा, दिवांश आदि मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top