रिपोर्ट: सुभाष
गोण्डा। पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में तरबगंज पुलिस द्वारा 01 वाहन चोर को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से 01 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर विधिक कार्यवाही की गई है।
बताते चलें कि वादी कृष्ण कुमार तिवारी पुत्र हौसिला प्रसाद तिवारी निवासी ग्राम लक्ष्मनपुर थाना तरबगंज गोण्डा द्वारा थाना तरबगंज पर सूचना दी गई कि दिनांक 25 जून 2026 को रात्रि में अपने दुकान पर खड़ी की थी कि किसी अज्ञात चोर ने मोटरसाइकिल स्पलेण्डर प्लस चोरी कर ली । जिसे काफी खोजबीन किया लेकिन कोई पता नहीं चला । प्राप्त लिखित तहरीर के आधार पर थाना तरबगंज पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था।

आज दिनांक 04 जुलाई 2026 को थाना तरबगंज पुलिस टीम देखभाल क्षेत्र में रवाना थी, इसी दौरान मुखबिर खास की सूचना पर हल्दीगड़हा से कुछ दूरी पर वाहन चोर संतोष तिवारी पुत्र स्व0 राजकुमार निवासी ग्राम जमथा थाना तरबगंज जनपद गोण्डा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 चोरी की मोटरसाइकिल UP43J8247 बरामद की गई । बरामदगी के आधार पर गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना तरबगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही कर उसे न्यायालय गोण्डा रवाना किया गया ।
