LATEST NEWS
थाना कर्नलगंज पुलिस ने चोरी के माल की खरीद-फरोख्त में संलिप्त आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
माँ सम्मय माता मंदिर मे श्रद्धालुओं ने दिया स्वच्छता मे श्रमदान, चमकाया मंदिर परिसर
पत्नी कि हत्या कर उसका शव जलाने वाले पति को नवाबगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिव्यांग महिला की जमीन पर दबंगों की नजर, 1090 पर शिकायत के बाद भी नहीं हटा कथित अतिक्रमण
कर्नलगंज पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना नवाबगंज पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
हर घर तिरंगा अभियान मे आकांक्षा द्विवेदी ने हासिल किया प्रथम स्थान
दिल्ली में 22 हजार करोड़ के चावल घोटाले पर सियासत तेज, रेखा गुप्ता सरकार ने मांगा जवाब और जांच
तरबगंज जनप्रिय विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय : जनसेवा और विकास के संकल्प का नाम

कटराकुटी धाम पर लोकतंत्र के प्रहरियों को किया गया सम्मानित

नवाबगंज (गोंडा) बीते 14 सालो से अयोध्या धाम और जनपद की सीमा पर मौजूद कटराकुटी धाम पर लोकतंत्र के चोथे स्तंभ माने जाने वाले प्रहरियों को लगातार सम्मान समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे बस्ती जनपद के हर्रैया विधानसभा विधायक प्रतिनिधि विनोद गुप्ता ने सभी को अंगवस्त्र व माला पहनाकर सम्मानित किया।

जैसा कि मालूम है कि बीते 14 सालो से अयोध्या धाम व जनपद की  सीमा पर मौजूद ऐतिहासिक कटराकुटी धाम मंदिर पर लगातार प्रतिभाओं का सम्मान किया जाता है इसी कडी मे लोकतंत्र के चौथे स्थान पर समाज का उत्थान करने वालो को भी कटराकुटी धाम महंथ स्वामी चिंमयानंद की अध्यक्षता मे एक कार्यक्रम कर सम्मानित करने की पहल लगातार जारी है कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार राकेश सिंह ने किया मौके पर सभी वक्ताओं ने पत्रकारो की मेहनत और कर्तव्यों के पालन करने के लिए जहा अपने विचार रखे वही वरिष्ठ पत्रकार ने सभी से पत्रकारिता में गहराई लाने व मिलकर काम करने के लिए कहा मुख्य अतिथि विनोद गुप्ता ने सभी को लोकतंत्र के निर्माण मे हर समय निःस्वार्थ सहयोग करने तथा समाज के उत्थान मे लगे रहने के लिए धन्यवाद दिया।

मौके पर वरिष्ठ पत्रकार भरत लाल त्रिपाठी महादेव सागर अजीत सौनी संतोष तिवारी प्रमोद पांडेय बनारसी मोर्या हरीश तिवारी आशीष तिवारी गौरव यादव ध्रुव मिश्रा रमेश मिश्रा आनंद दुबे रमाशंकर शर्मा अशोक श्रीवास्तव सुबोध श्रीवास्तव रघुवर शरण तिवारी संजय श्रीवास्तव सहित अन्य क्षेत्रों के लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन कविवर ए पांडेय ने किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top