LATEST NEWS
थाना कर्नलगंज पुलिस ने चोरी के माल की खरीद-फरोख्त में संलिप्त आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
माँ सम्मय माता मंदिर मे श्रद्धालुओं ने दिया स्वच्छता मे श्रमदान, चमकाया मंदिर परिसर
पत्नी कि हत्या कर उसका शव जलाने वाले पति को नवाबगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिव्यांग महिला की जमीन पर दबंगों की नजर, 1090 पर शिकायत के बाद भी नहीं हटा कथित अतिक्रमण
कर्नलगंज पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना नवाबगंज पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
हर घर तिरंगा अभियान मे आकांक्षा द्विवेदी ने हासिल किया प्रथम स्थान
दिल्ली में 22 हजार करोड़ के चावल घोटाले पर सियासत तेज, रेखा गुप्ता सरकार ने मांगा जवाब और जांच
तरबगंज जनप्रिय विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय : जनसेवा और विकास के संकल्प का नाम

लव जेहाद के आरोपी डॉक्टर के बाप की है चार हिन्दू बीवियां, बेटे ने रचाया था ये खेल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

लखनऊ में लव-जिहाद के आरोपी डॉक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अब इस मामले में नए-नए खुलासे हो रहे हैं। इस मामले में लव-जिहाद के आरोपी डॉ. रमीज मलिक के पिता की भूमिका भी संदिग्ध बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी डॉक्टर के पिता सलीमुद्दीन ने 4 निकाह किए हैं। चारों पत्नियां पहले हिंदू थीं, जिनका धर्मांतरण कराया गया। बता दें कि सलीमुद्दीन ने चारों निकाह अलग-अलग राज्यों में किए।

बताते चलें कि लंबे समय से धर्मांतरण के खेल में सक्रिय सलीमुद्दीन लंबे समय से धर्मांतरण के खेल में सक्रिय है। सलीमुद्दीन ने जम्मू-कश्मीर, पंजाब, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की हिंदू लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाकर उनका धर्मांतरण कराया। यही नहीं, उसने अपने डॉ. बेटे रमीज को भी मोटिवेट कर टारगेट दिया था।

ऊधमसिंहनगर का रहने वाला सलीमुद्दीन खटीमा मे चलाता है क्लीनिक

सलीमुद्दीन ऊधमसिंहनगर का रहने वाला है। वह खटीमा में अपना क्लीनिक चलाता था। यहीं पर इलाज के लिए आई महिलाओं से वह नजदीकियां बढ़ाता और उन्हें अपने प्रेमजाल में फंसा लेता। सलीमुद्दीन और उसकी पत्नी खतीजा को सोमवार (5 जनवरी) को मुमताज कोर्ट अपार्टमेंट, ठाकुरगंज से गिरफ्तार किया था। वर्तमान में लखनऊ में किराए के फ्लैट में रह रहा था।

पहली पत्नी होने के बावजूद सलीमुद्दीन ने किया दूसरा निकाह

सलीमुद्दीन ने पहली पत्नी के रहते हुए दूसरा निकाह खतीजा से किया जो पहले हिंदू थी। रमीज पहली पत्नी का बेटा है, जो पंजाबी थी। परिवार में हिंदू समाज के प्रति नफरत की सोच विकसित की गई।संगठित नेटवर्क का हिस्सा थे दोनों बाप-बेटे पुलिस ने बताया कि सलीमुद्दीन, उसका बेटा रमीज और काजी जाहिद हसन राना मिलकर बंद कमरों में दीनी तालीम के नाम पर बैठकें करते थे। इन बैठकों में कथित तौर पर कट्टर विचारधारा का प्रचार किया जाता था और एक संगठित गिरोह खड़ा करने की कोशिश चल रही थी।

सलीमुद्दी ने अपने ही बेटे को दिया था टारगेट

सूत्रों के मुताबिक, सलीमुद्दीन ने अपने बेटे रमीज को खुद से भी आगे बढ़कर हिंदू लड़कियों को धर्मांतरण के लिए फंसाने का टारगेट दिया था। रमीज पर आरोप है कि वह डॉक्टर होने का फायदा उठाता और लड़कियों को अपने प्रेमजाल में फंसाता।

50 हजार का इनामी था रमीजुद्दीन

पुलिस ने KGMU में लव जिहाद और धर्मांतरण के आरोपी डॉक्टर रमीजुद्दीन को ठाकुरगंज से शुक्रवार देर शाम को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उस पर 50 हजार रुपए का इनाम रख रखा था। पुलिस टीमें उसकी तलाश 4 राज्यों यूपी, उत्तराखंड, दिल्ली और हिमाचल प्रदेश में कर रही थीं।

7 जनवरी को चस्पा हुआ था कुर्की का नोटिस

7 जनवरी को पुलिस ने रमीज के लखनऊ, पीलीभीत और खटीमा के घरों पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया था। 23 दिसंबर 2025 को KGMU में एमडी पैथोलॉजी की छात्रा ने चौक थाने में शिकायत दी थी। छात्रा ने आरोप लगाया था कि सीनियर डॉक्टर ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। गर्भपात करवाया और धर्मपरिवर्तन करने का दबाव बनाया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top