अपनी प्रतिभा के दम पर हासिल की लोकप्रियता
दुर्गेश जायसवाल
मुजेहना (गोंडा) विकास खण्ड के एक छोटे से गाँव बेलहरी की ममता मिश्रा इन दिनों सोशल मीडिया पर लोक प्रिय बनी हुयी हैं। कुछ ही वर्षो में इन्होंने फेसबुक पर लाखो फालोवर बनाये जिससे अच्छी खासी आमदनी करके उन लोगों को मुंहतोड़ जवाब दे रही है जो इनके शुरुवाती दिनों में तंज और तरह तरह के कसीदे गढ़ते थे। आज वही लोग उनकी प्रशंसा करते नही थकते।

एक साक्षात्कार में ममता ने बताया की जब पति अपने काम पर और बच्चे स्कूल चले जाते थे तब वे घर में अकेली बोर होती थी। एक दौर ऐसा भी आया जब वे डिप्रेशन का शिकार हुयी थीं।फिर उन्होंने घर में रह कर ही खुद को इंटरटेन करने की सोची और फेसबुक पर डांसिंग वीडियो व रील अपलोड करना शुरू किया। उसके बाद लोगों की अपनी तीखी प्रतिक्रिया भी आई। हालांकि पति संदीपन मिश्रा ने लोगों की बातों पर ध्यान नही दिया और अपनी पत्नी का सपोर्ट करते रहे। धीरे धीरे वो समय भी आया की आलोचक भी प्रसंशक हो गए। उनके अवधी कन्टेन्ट सबको खूब भाने लगे। आज लाखों घरो में उनके विडियोज देखे जाते है। रील हो अथवा डांसिंग वीडियो के उनकी पोस्ट बेहद सभ्य और शालीनता से भरी होती है जिसे घर की महिलाएं बच्चे युवा हर वर्ग के लोग बेहिचक परिवार के साथ देख पाते हैं। एक तरफ सोशल मीडिया पर अश्लीलता परोसकर सफल होने की होड़ मची है वहीं दूसरी तरफ ममता अपनी प्रतिभा के दम पर लोगों के बीच लोक प्रिय बनी।
बेटा अप्पू भी अब अपने मम्मी पापा के साथ बन रहा लिटिल स्टार
ममता बताती हैं की उन्होंने बेहद कम संसाधनों में स्ट्रगल शुरू किया था। सफल होने के लिए भीतर का जूनून ही मेरा सबसे महत्वपूर्ण संसाधन रहा है।
