LATEST NEWS
थाना कर्नलगंज पुलिस ने चोरी के माल की खरीद-फरोख्त में संलिप्त आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
माँ सम्मय माता मंदिर मे श्रद्धालुओं ने दिया स्वच्छता मे श्रमदान, चमकाया मंदिर परिसर
पत्नी कि हत्या कर उसका शव जलाने वाले पति को नवाबगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिव्यांग महिला की जमीन पर दबंगों की नजर, 1090 पर शिकायत के बाद भी नहीं हटा कथित अतिक्रमण
कर्नलगंज पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना नवाबगंज पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
हर घर तिरंगा अभियान मे आकांक्षा द्विवेदी ने हासिल किया प्रथम स्थान
दिल्ली में 22 हजार करोड़ के चावल घोटाले पर सियासत तेज, रेखा गुप्ता सरकार ने मांगा जवाब और जांच
तरबगंज जनप्रिय विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय : जनसेवा और विकास के संकल्प का नाम

संविधान दिवस पर एकता एवं अखंडता की दिलाई शपथ

नवल पांडेय (एडीटर)

गोंडा। मंडलीय कारागार गोंडा में संविधान दिवस के अवसर पर अपर जिला जज व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दानिश हसनैन ने जेल में उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों तथा बंदियों को हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान नारे के साथ राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता की शपथ दिलाई।

बताते चलें कि इस दौरान डा0 भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गयी। इस अवसर पर अपर जिला जज ने कहा कि संविधान में हमको मूल अधिकार प्रदान करने के साथ ही हमारे कर्तव्यों का भी उल्लेख है। हमें अपने अधिकारों और कर्तव्यों के बीच समन्वय स्थापित करते हुए देश के विकास में अपना योगदान देना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के असिस्टेंट डिफेंस काउंसिल बृज लाल तिवारी ने किया। इस अवसर पर जेल अधीक्षक अपूर्व व्रत पाठक, जेलर शिव प्रताप मिश्रा, डिप्टी जेलर सुरेश सिंह, शैलेंद्र वर्मा, डिप्टी डिफेंस काउंसिल अनिमेष चतुर्वेदी, प्रभात श्रीवास्तव सहित जेल के सभी अधिकारी, कर्मचारी व बंदी उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top