LATEST NEWS
थाना कर्नलगंज पुलिस ने चोरी के माल की खरीद-फरोख्त में संलिप्त आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
माँ सम्मय माता मंदिर मे श्रद्धालुओं ने दिया स्वच्छता मे श्रमदान, चमकाया मंदिर परिसर
पत्नी कि हत्या कर उसका शव जलाने वाले पति को नवाबगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिव्यांग महिला की जमीन पर दबंगों की नजर, 1090 पर शिकायत के बाद भी नहीं हटा कथित अतिक्रमण
कर्नलगंज पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना नवाबगंज पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
हर घर तिरंगा अभियान मे आकांक्षा द्विवेदी ने हासिल किया प्रथम स्थान
दिल्ली में 22 हजार करोड़ के चावल घोटाले पर सियासत तेज, रेखा गुप्ता सरकार ने मांगा जवाब और जांच
तरबगंज जनप्रिय विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय : जनसेवा और विकास के संकल्प का नाम

इंपल्स इंटरनेशनल स्कूल के मेधावी छात्र कुलभूषण ने क्षेत्र एवं जिले का नाम किया रोशन

News Nnc24 desk

गोंडा। जिले के नवाबगंज क्षेत्र स्थित इंपल्स इंटरनेशनल स्कूल के 12वीं के छात्र कुलभूषण दुबे ने प्रतिष्ठापूर्ण क्लैट CLAT परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर चौथी रैंक हासिल करके क्षेत्र एवं जिले का नाम रोशन किया है।

बताते चलें कि इस सफलता के पश्चात कुलभूषण दुबे को राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय बेंगलुरु में प्रवेश पाना सुनिश्चित हो गया है। नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी बैंगलोर देश का नंबर 1 ला संस्थान है और इसका स्थान विश्व के अग्रणी ला संस्थानों में आता है। इस संस्थान के बच्चे देश-विदेश के प्रतिष्ठित  लॉ फर्मों पमें उच्च वेतनमान में नौकरियां पाते हैं और अपने ज्ञान एवं प्रतिभा का सदुपयोग लोगों की हित में करते हैं। कुलभूषण दुबे की इस सफलता के लिए इंपल्स इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक राजीव तिवारी, उप प्रबंधक बृजेश तिवारी एवं समस्त  स्टाफ ने उनको बहुत सारा आशीर्वाद एवं बधाइयां दी है। विद्यालय प्रबंधन की तरफ से उनको यह भीआश्वस्त किया गया है की ला के क्षेत्र में शिखर तक पहुंचने के लिए किसी भी प्रकार की कोई आवश्यकता यदि होती है उनको विद्यालय प्रबंधन उपलब्ध कराएगा। ऐसे मेधावी छात्रों से क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों को भी आगे बढ़ाने के लिए प्रेरणा मिलती है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top