शिवपूजन पांडेय
गोंडा के थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चडौवा करदा चौराहे पर स्थित आदर्श हनुमान मंदिर में ज्येष्ठ माह के अंतिम मंगलवार को सुंदर कांड पाठ के बाद विशाल भंडारे का आयोजन राजेश श्रीवास्तव उर्फ खन्ना के नेतृत्व में किया गया।

अवगत हो कि इस दिन को बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल के नाम से जाना जाता है। माना जाता है कि ज्येष्ठ मास के मंगलवार को हनुमान जी पहली बार श्रीराम से मिले थे। इसी कारण इस माह के सभी मंगलवार को विशेष माना जाता है। आयोजिका व समाजसेविका प्रतिभा श्रीवास्तव ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी भंडारे का आयोजन किया गया है। ज्येष्ठ मास का पांचवां और अंतिम बड़ा मंगल रहा। मंदिर को सुंदर तरीके से सजाया गया। सुबह से ही महिलाएं और पुरुष मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना करते रहे। श्रद्धालु बजरंगबली से अपनी मनोकामनाएं पूरी होने की प्रार्थना की। थाना क्षेत्र के कई स्थानों पर मंदिरों में विशेष पूजन के साथ लोग दान-धर्म व विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जगह-जगह भोजन और प्रसाद का वितरण किया गया। मान्यता है कि हनुमान जी की कृपा से भक्तों के सभी संकट दूर हो जाते हैं। इसलिए उन्हें संकटमोचन भी कहा जाता है। इस दौरान पुजारी उमाशंकर दास, दिनेश श्रीवास्तव, नरेश बहादुर श्रीवास्तव व सुरेश श्रीवास्तव, उत्कर्ष श्रीवास्तव, उमंग, सचिन, अभिषेक, वृजेश तिवारी, महेंद्र दूबे, अखिलेश यादव समेत सैकड़ों श्रद्धालु शामिल रहे।
