LATEST NEWS
थाना कर्नलगंज पुलिस ने चोरी के माल की खरीद-फरोख्त में संलिप्त आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
माँ सम्मय माता मंदिर मे श्रद्धालुओं ने दिया स्वच्छता मे श्रमदान, चमकाया मंदिर परिसर
पत्नी कि हत्या कर उसका शव जलाने वाले पति को नवाबगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिव्यांग महिला की जमीन पर दबंगों की नजर, 1090 पर शिकायत के बाद भी नहीं हटा कथित अतिक्रमण
कर्नलगंज पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना नवाबगंज पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
हर घर तिरंगा अभियान मे आकांक्षा द्विवेदी ने हासिल किया प्रथम स्थान
दिल्ली में 22 हजार करोड़ के चावल घोटाले पर सियासत तेज, रेखा गुप्ता सरकार ने मांगा जवाब और जांच
तरबगंज जनप्रिय विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय : जनसेवा और विकास के संकल्प का नाम

आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वाले आरोपी अभियुक्त को खोड़ारे पुलिस ने किया गिरफ्तार 

नवल पांडेय (एडीटर)

गोंडा। जिले के थाना खोड़ारे स्थित ग्राम केशवनगर ग्रन्ट पूर्वी में ससुराली जनो द्वारा बहू को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वाले अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर कानूनी कार्यवाही करते हुए न्यायालय रवाना किया है।

मामले को लेकर राधेश्याम पुत्र रामनारायण राजभर नि0 ग्राम रामपुर ग्रन्ट थाना सादुल्लानगर जनपद बलरामपुर द्वारा थाना खोड़ारे में लिखित तहरीर दी गयी कि उसकी पुत्री की शादी ग्राम केशवनगर ग्रन्ट पूर्वी के रहने वाले अशोक राजभर से हुई थी। विवाह के पश्चात ही ससुराल पक्ष द्वारा उनकी बेटी को लगातार मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। अत्यधिक प्रताड़ना से तंग आकर उसकी बेटी ने आत्महत्या कर ली है। वादी की तहरीर पर थाना खोड़ारे में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकत हुआ। आज दिनांक 25 जुलाई 2025 को थाना खोड़ारे पुलिस द्वारा वांछित चल रहे आरोपी अभियुक्त अशोक कुमार भारद्वाज उर्फ अशोक राजभर पुत्र रामशब्द नि0 ग्राम केशवनगर ग्रन्ट पूर्वी थाना खोड़ारे जनपद गोण्डा को ग्राम केशवनगर ग्रन्ट पूर्वी से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना खोड़ारे पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया है। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top