LATEST NEWS
वजीरगंज दरोगा के सर पर खाकी का जुनून , बोले ब्राह्मणों को देखकर खौलता है खून
छपिया मे हुईं लूट की घटना का अब तक नही खुलासा, पीड़ित ने अब एसपी से की लूट की घटना के खुलासे की मांग
ये खान सर बिहार का ‘नटवरलाल’ है, सगे चाचा ने खोली पोल, लगाए गंभीर आरोप
दिल्ली के महरौली मे भर भराकर गिरी 5 मंजिला इमारत, गोण्डा के रवि वर्मा कि हुई मौत
आईजी सर ! यहाँ तो आजाद पंक्षी कई तरह घूम रहा है पत्रकार के घर पर हवाई फायरिंग करने वाला आरोपी दबंग
पत्रकार के घर चढ़ कर हवाई फायरिंग करने वाले आरोपी पर केस दर्ज 
डीआईजी साहब ! यहाँ तो 4 वर्षों से टिके दीवान व 7 वर्षों से टिके सिपाही के करनामो से त्रस्त हैं लोग
पत्रकारिता दिवस की तैयारी को लेकर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बैठक संपन्न
पकड़ा गया शुभेंदु अधिकारी के PA का हत्यारा, टोल पर एक UPI पेमेंट ने खोल दी संदिग्‍ध राज सिंह की पोल

वजीरगंज पुुलिस ने किया वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 03 शातिर चोर गिरफ्तार

चोरी की 04 मोटरसाईकिलें बरामद

डा0 एन.के मौर्य (चीफ एडीटर)

गोंडा। जिले वजीरगंज थाने की पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान 03 शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से 04  मोटरसाईकिलों को बरामद किया है।

अवगत हो कि बीती रात्रि थाना वजीरगंज के उ0नि0 रामप्रकाश चन्द मय टीम के साथ क्षेत्र में भ्रमणशील थे कि जरिये मुखबिर खास सूचना मिली कि तीन संदिग्ध युवक चोरी की मोटरसाइकिल से डुमरियाडीह की तरफ आ रहे हैं। पुलिस टीम द्वारा इमलिया चौराहे पर सघन चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल सवार तीनों व्यक्तियों को रोका गया। पूछताछ में अभियुक्तगणों ने बताया कि यह मोटरसाइकिल उन्होंने दिनांक 27 जुलाई 2025 को बाबा बालेश्वरनाथ मंदिर से चोरी की थी। गहन पूछताछ पर अभियुक्तगण द्वारा और भी मोटरसाइकिलें चोरी करने की बात स्वीकार की गई तथा उनकी निशानदेही पर तीन और चोरी की मोटरसाइकिलें ग्राम इमलिया के समीप झाड़ियों से बरामद की गयी है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए तीन अभियुक्तों बाबूराम पुरवा, विशुनपुर, थाना तरबगंज निवासी दुर्गेश विश्वकर्मा, सुशील कुमार पुत्र प्रेमनाथ निवासी बिरजापुरवा, विशुनपुर, थाना तरबगंज व किशन मिश्रा पुत्र सुरेश मिश्रा निवासी सिंगहा भोज थाना तरबगंज जनपद गोण्डा पर सुसंगित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करके उन्हें जेल भेजा गया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top