LATEST NEWS
थाना कर्नलगंज पुलिस ने चोरी के माल की खरीद-फरोख्त में संलिप्त आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
माँ सम्मय माता मंदिर मे श्रद्धालुओं ने दिया स्वच्छता मे श्रमदान, चमकाया मंदिर परिसर
पत्नी कि हत्या कर उसका शव जलाने वाले पति को नवाबगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिव्यांग महिला की जमीन पर दबंगों की नजर, 1090 पर शिकायत के बाद भी नहीं हटा कथित अतिक्रमण
कर्नलगंज पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना नवाबगंज पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
हर घर तिरंगा अभियान मे आकांक्षा द्विवेदी ने हासिल किया प्रथम स्थान
दिल्ली में 22 हजार करोड़ के चावल घोटाले पर सियासत तेज, रेखा गुप्ता सरकार ने मांगा जवाब और जांच
तरबगंज जनप्रिय विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय : जनसेवा और विकास के संकल्प का नाम

ज्योति कलश यात्रा के मसकनवा पहुंचने पर श्रद्धांलुओं ने फूलो की वर्षा कर किया स्वागत

अखिल विश्व गायत्री परिवार हरिद्वार शान्ति कुंज से शताब्दी समारोह को लेकर निकली ज्योति कलश यात्रा

मां गायत्री इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एण्ड पैरामेडिकल  साइंसेज इंस्टीयूट मे छात्राओ ने की मां गायत्री की आरती

दुर्गेश जयसवाल

गोण्डा: दीपक- प्राकट्य शताब्दी समारोह को लेकर अखिल विश्व गायत्री परिवार शान्ती कुंज हरिद्वार से निकली ज्योति कलश यात्रा के मसकनवां शक्ति पीठ  सहित क्षेत्र के अन्य स्थानो पर पहुंचने पे श्रंधालूओ ने ज्योति कलश पर फूलो की वर्षा कर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजन अर्चन कर आरती की है। 

अखिल विश्व गायत्री परिवार शान्ती कुंज हरिद्वार मे वेद माता मां गायत्री के सम्मुख गायत्री परिवार के आचार्य श्रीराम राम शर्मा द्वारा 1926  बंसत पंचमी के दिन अखण्ड ज्योति का प्राकट्य किया था।जिसको आने वाले वर्ष 2026 में सौ वर्ष पूरे होने वाले है। वही आचार्य श्रीराम शर्मा की धर्म पत्नी परम वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा जी का जन्म भी इसी वर्ष हुआ था।ज्योति प्राकट्य वर्ष को आचार्य श्रीराम शर्मा गुरुजी का आध्यात्मिक जन्म दिवस के रूप मे मनाने को लेकर अखिल विश्व गायत्री परिवार हरिद्वार शान्ती कुंज द्वारा आने वाले वर्ष मे एक शताब्दी समारोह आयोजित कर रहा जिसको लेकर गायत्री परिवार पूरे विश्व मे अखण्ड दीपक प्राकट्य दिवस नही अपितु एक साथ तीन-तीन शुभ अवसर प्रदान होने पर ज्योति कलश यात्रा के माध्यम से पूरे विश्व मे एक धार्मिक सद्भाव एवं जन जागरण कर लोगो को वेद माता मां गायत्री परम वंदनीय माता भगवती एवं आचार्य श्रीराम शर्मा के आध्यात्मिक जन्म दिवस को लेकर सोमवार को देर शाम गायत्री शक्तिपीठ मसकनवा पर ज्योति कलश पहुंचने पर मां गायत्री राम सुख पाण्डेय महाविद्यालय के प्रबन्धक ज्ञान प्रकाश पाण्डेय द्वारा गायत्री परिवार से जुडे श्रंधालूओ के साथ फूलो की वर्षा की उसके उपरांत शक्ति पीठ पर दीप यज्ञ का आयोजन कर मां गायत्री का पूजन अर्चन कर सैकडो लोगो ने आरती की है। 

मंगलवार को सुबह ज्योति कलश का मसकनवां चौराहे पर राधेश्याम गुप्ता ने कस्बे के सैकडो लोगो के साथ ज्योति कलश का पूजन अर्चन किया। भोपतपुर मे ज्योति कलश पहुंचने पर रालसन इन्टर कालेज के प्रबन्धक बीएन शर्मा विद्यालय परिवार के साथ फूलो की वर्षा कर गायत्री मंत्रोच्चारण के द्वारा आरती की है। ज्योति कलश के सीबी शुक्ला इन्टर कालेज बभनान रोड पर पहुंचने पर विद्यालय की छात्राओ ने दीप जला आरती की है।नरायनपुर प्रज्ञा मण्डल एवं तेदुआ रानीपुर प्रज्ञा मण्डल पर कलश यात्रा के पहुंचने पर गायत्री परिवार के लोगो ने फूलो की बरसा कर गायत्री मां के जयकारे लगाये है। मंगलवार दोपहर बाद ज्योति कलश मां गायत्री इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एण्ड पैरामेडिकल  साइंसेज इंस्टीयूट चांदनी चौक-मसकनवा पहुंचने पर संस्था के डायरेक्टर विजय बहादुर सिंह सैकडो की संख्या मे उपस्थित संस्था के प्रशिक्षार्थी महिलाओ एवं श्रंधालूओ के साथ भारी पुष्प वर्षा कर पूजन अर्चन मंत्रोच्चारण के बीच कर भव्य स्वागत कर ज्योति कलश के साथ अखिल विश्व गायत्री परिवार की टोली को अंग वस्त्र भेट कर महा प्रसाद वितरण कर लोगो को मां गायत्री के महिमा के बारे मे लोगो को बताया है। 

अखिल विश्व गायत्री परिवार के जिला संयोजक ठाकुर प्रसाद तिवारी जो ज्योति कलश यात्रा के साथ चल रहे थे उनके द्वारा बताया गया की जिले मे ज्योति कलश यात्रा 25 अगस्त से चल रही है यह 09 सितंबर 025 तक जिले मे विभिन्न स्थानो पर पहुंच अगले वर्ष मनाये जाने वाले शताब्दी समारोह के बारे मे श्रंधालूओ को जागृत करने का कार्य कर रही है।वही खालेगांव के नर्मदेश्वर नाथ पर भी ज्योति कलश का स्वागत हुआ है। इस दौरान ज्योति कलश के साथ समर बहादुर सिंह टोली  नायक,सुभाष त्रिपाठी, सूर्या ,जगदीश प्रसाद ओझा,अनूप श्रीवास्तव,इन्द्र सेन मिश्रा,राम फेर यादव,पंकज तिवारी, उप जोन संयोजक जय सिंह वर्मा सहित तमाम लोग अखिल विश्व गायत्री परिवार के लोग मौजूद रहे है। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top