LATEST NEWS
थाना कर्नलगंज पुलिस ने चोरी के माल की खरीद-फरोख्त में संलिप्त आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
माँ सम्मय माता मंदिर मे श्रद्धालुओं ने दिया स्वच्छता मे श्रमदान, चमकाया मंदिर परिसर
पत्नी कि हत्या कर उसका शव जलाने वाले पति को नवाबगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिव्यांग महिला की जमीन पर दबंगों की नजर, 1090 पर शिकायत के बाद भी नहीं हटा कथित अतिक्रमण
कर्नलगंज पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना नवाबगंज पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
हर घर तिरंगा अभियान मे आकांक्षा द्विवेदी ने हासिल किया प्रथम स्थान
दिल्ली में 22 हजार करोड़ के चावल घोटाले पर सियासत तेज, रेखा गुप्ता सरकार ने मांगा जवाब और जांच
तरबगंज जनप्रिय विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय : जनसेवा और विकास के संकल्प का नाम

गन्ने के खेत में नव विवाहिता का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों युवक पर लगाया हत्या का आरोप

एन.के मौर्य (चीफ एडिटर)

गोण्डा। जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के रामापुर गांव के टपरा मजरे में शुक्रवार सुबह गन्ने के खेत में एक नव विवाहिता का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को खेत से बाहर निकलवाया और जांच शुरू की है।

मृतका की पहचान मैनपुर गांव निवासी 20 वर्षीय पूजा पुत्री शिवजनम के रूप में हुई है। मृतका पूजा की माँ अनीता ने नवाबगंज थांड मे तहरीर देकर उसमे दर्शाया है कि उसने अपनी बेटी पूजा की शादी एक माह पूर्व मनकापुर थाना क्षेत्र के कुंजलपुर गाँव मे सुभाष से की थी, शादी मे ही वह बिदा होकर अपने ससुराल चली गयी थी, मृतका की माँ का कहना है कि शादी के बाद उसकी बातचीत नवाबगंज थाना क्षेत्र के ही ग्राम टपरा कॉलोनी निवासी राजकुमार पुत्र तिलक राम से होती थी, माँ अनीता का आरोप है कि राजकुमार पूजा पर जबरन शादी का दबाव डालता था, मगर जब पूजा कि शादी अलग हो गई तो वह उसे धमकी दे रहा था।

अनीता का कहना है कि उनकी बेटी दिनांक 14 तारीख को ससुराल से अपने घर आई थी, पूजा बृहस्पतिवार की सुबह करीब 11 बजे घर से खेत की तरफ निकली थी, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटी तो उसकी तलाश की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला, इसी बीच दिनांक 16 दिन शुक्रवार को उसका शव घर से कुछ दूर गन्ने के खेत मे पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष नवाबगंज अभय सिंह ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया।थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया महिला की हत्या कर शव को खेत में फेंके जाने की आशंका है। मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है और हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस परिजनों से पूछताछ के साथ ही आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटा रही है। वही अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी गोण्डा मनोज कुमार रावत का कहना है कि मृतका के परिजनो द्वारा हत्या का आरोप लगाते हुए एक व्यक्ति के विरुद्ध नवाबगंज थाने मे तहरीर दी है। शव को पीएम हेतु भेजकर पूरे मामले की वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।बताते चलें कि मृतिका चार बहनों और एक भाई में सबसे बड़ी थी।पिता रामजनम एक सप्ताह पहले गोवा रोजगार के लिए गए थे। घटना की जानकारी मिलते ही वो भी वहां से घर के लिए रवाना हो गए हैं। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है, घर मे मातम छाया हुआ है। दोस्तों ये हत्या है या फिर कोई साजिश, ये पुलिस के जांच का विषय है, ये तो जांच कि आंच ही तय करेगा कि मौत के पीछे क्या है राज, हुईं है हत्या या फिर कुछ और है कहानी

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top