LATEST NEWS
वजीरगंज दरोगा के सर पर खाकी का जुनून , बोले ब्राह्मणों को देखकर खौलता है खून
छपिया मे हुईं लूट की घटना का अब तक नही खुलासा, पीड़ित ने अब एसपी से की लूट की घटना के खुलासे की मांग
ये खान सर बिहार का ‘नटवरलाल’ है, सगे चाचा ने खोली पोल, लगाए गंभीर आरोप
दिल्ली के महरौली मे भर भराकर गिरी 5 मंजिला इमारत, गोण्डा के रवि वर्मा कि हुई मौत
आईजी सर ! यहाँ तो आजाद पंक्षी कई तरह घूम रहा है पत्रकार के घर पर हवाई फायरिंग करने वाला आरोपी दबंग
पत्रकार के घर चढ़ कर हवाई फायरिंग करने वाले आरोपी पर केस दर्ज 
डीआईजी साहब ! यहाँ तो 4 वर्षों से टिके दीवान व 7 वर्षों से टिके सिपाही के करनामो से त्रस्त हैं लोग
पत्रकारिता दिवस की तैयारी को लेकर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बैठक संपन्न
पकड़ा गया शुभेंदु अधिकारी के PA का हत्यारा, टोल पर एक UPI पेमेंट ने खोल दी संदिग्‍ध राज सिंह की पोल

सुशासन में प्रशासन व आम लोगों के दायित्व की महती भूमिका : मंडलायुक्त

अटल जी ने पोखरण विस्फोट कर भारत की शक्ति का अहसास करायाः बावन

News Nnc24

गोंडा। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेई के 101वीं जयंती रुपईडीह के फरेंदा शुक्ल गाँव में सुशासन दिवस के रूप में मनायी गयी। मुख्य अतिथि मंडलायुक्त शशि भूषण लाल सुशील ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर पूजा अर्चना कर माल्यार्पण करने के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सुशासन में प्रशासन के साथ आम लोगों के कर्तव्य की महती भूमिका है। कार्यपालिका , विधायिका जनप्रतिनिधियों के संभव नहीं है। ऐसी स्थिति में सुशासन में सभी जनप्रतिनिधियों को भरपूर सहयोग दिए जाने पर विशेष बल देते हुए नाबालिग लोगों को वाहन न चलाए जाने की सलाह दी। गन्ने की टृली में रेफलेक्टर लगाये। दुर्घटना रोकने में जागरूकता जरूरी है। उन्होंने चुनाव आयोग द्वारा विधानसभा निर्वाचक नामावली के हो रहे विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर पर चर्चा करते हुए कहा कि आगामी एक जनवरी को जिन लोगों की आयु 18 वर्ष हो चुकी है वह सभी बीएलओ को फार्म छह भरकर मतदाता सूची में नाम शामिल करवा ले। विधायक बावन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री, विदेश मंत्री और विपक्ष के नेता के रूप में श्री बाजपेई ने आजादी के बाद भारत की घरेलू और विदेश नीति को आकार देने में सक्रिय भूमिका निभाई। वर्ष 1977 से 79 के दौरान भारत के विदेश मंत्री के रूप में 32वीं संयुक्त संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपना भाषण हिंदी में दिया। पूर्व प्रधानमंत्री  ने पोखरन परमाणु विस्फोट कर समूचे विश्व को भारत की षक्ति का परचम लहरा दिया। अटल जी को ष्यामा प्रसाद मुखर्जी की कश्मीर की पीडा का बदला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धारा 370 खत्म करके लिया।

अपने शासनकाल के दौरान उन्होंने कई ऐसी योजनाएं शुरू की जिससे भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली और जिनका लाभ आज भी हर भारतीय को मिल रहा है। प्रधान अन्नू देवी ने मुख्य अतिथियों को बुके देकर स्वागत किया। इसके अलावा इस समारोह मे पूर्व प्राध्यापक डा आरबी सिंह बघेल, डा शैलेंद्र नाथ मिश्र, इंडियन बैंक के आंचलिक प्रबंधक राजेश बड़ौरिया, के के श्रीवास्तव, राजकुमार दुबे आदि लोगों ने भी अपने.अपने विचार व्यक्त किए। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने  उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ व शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र भी वितरित किया । कार्यक्रम के आयोजक वरिश्ठ पत्रकार  हरि नारायण शुक्ल ने उपस्थित सभी आगंतुको के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक दुर्गेश पाठक तथा अध्यक्षता ग्राम प्रधान अन्नू देवी ने की। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण तिवारी, बीडीओ अभय कुमार सिंह, समेकित शिक्षा के जिला समन्वयक राजेश सिंह, बद्री प्रसाद शुक्ल, वीरेंद्र राव, रवि तिवारी, राम प्रगाश, भुवनेश्वर सिंह, उमाशंकर पांडेय, अवधी गायक शिवपूजन शुक्ल, गणेश नाथ श्रीवास्तव, डॉ अभिषेक आनंद, महेश शुक्ल, विजय बहादुर तिवारी, अजीत कुमार, भरत लाल, सतीश शुक्ल ,सुभाश चंद, विश्व नाथ तिवारी, अन्नु अवस्थी,हरिओम, मदन अवस्थी, पवन कुमार शुक्ल, पवन अवस्थी, युनुस , साजिम आदि लोग उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top