LATEST NEWS
वजीरगंज दरोगा के सर पर खाकी का जुनून , बोले ब्राह्मणों को देखकर खौलता है खून
छपिया मे हुईं लूट की घटना का अब तक नही खुलासा, पीड़ित ने अब एसपी से की लूट की घटना के खुलासे की मांग
ये खान सर बिहार का ‘नटवरलाल’ है, सगे चाचा ने खोली पोल, लगाए गंभीर आरोप
दिल्ली के महरौली मे भर भराकर गिरी 5 मंजिला इमारत, गोण्डा के रवि वर्मा कि हुई मौत
आईजी सर ! यहाँ तो आजाद पंक्षी कई तरह घूम रहा है पत्रकार के घर पर हवाई फायरिंग करने वाला आरोपी दबंग
पत्रकार के घर चढ़ कर हवाई फायरिंग करने वाले आरोपी पर केस दर्ज 
डीआईजी साहब ! यहाँ तो 4 वर्षों से टिके दीवान व 7 वर्षों से टिके सिपाही के करनामो से त्रस्त हैं लोग
पत्रकारिता दिवस की तैयारी को लेकर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बैठक संपन्न
पकड़ा गया शुभेंदु अधिकारी के PA का हत्यारा, टोल पर एक UPI पेमेंट ने खोल दी संदिग्‍ध राज सिंह की पोल

स्कूटी बाइक की टक्कर में दर्जन भर दबंगों ने युवक को दौड़ा दौड़ा कर पीटा

एसओ अभय सिंह ने दबंगों को दबोचकर किया सलाखों के पीछे

डॉ0 एन.के मौर्य

गोंडा। जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के गोंडा-अयोध्या राष्ट्रीय राज मार्ग स्थित नगवा मोड़ के पास बाइक व स्कूटी टकराने को लेकर दर्जन भर दबंग एक जुट होकर कानून को ताक पर रखकर युवक को दौड़ा दौड़ा कर लाठी डंडों से पीटने लगे। इसी बीच अचानक वहां पुलिस पहुंच गई, तत्पश्चात पुलिस और पब्लिक ने युवक को बचाया, जबकि मौके की नजाकत भांप दबंग नौ दो ग्यारह हो गए। जिसे लेकर थानाध्यक्ष अभय सिंह की भृकुटी तन गई और बिना देर किए दबिश देकर कुछ दबंगों को हिरासत में लिया है जबकि बाकी की तलाश जारी है। मामले में पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

पूरे प्रकरण की बात करें तो थाना तरबगंज क्षेत्र के ग्राम रानी पुर निवासी राजन पांडेय पुत्र शिवबहादुर पांडेय द्वारा दिए गए तहरीर में दर्शाया गया है कि दिनांक 12 जुलाई को वह राम मंदिर का दर्शन करके अपने बुआ के लड़के सुनील शुक्ला के साथ घर वापस आ रहा था, इसी बीच नवाबगंज के नगवा मोड़ के पास अक्षय नामक व्यक्ति ने अपना बाइक स्कूटी के सामने कर दिया, जिससे असंतुलित होकर स्कूटी बाइक से टकरा गई। पीड़ित राजन पांडेय का कहना है कि इस दौरान किसी को चोट नहीं आई।

पीड़ित ने बताया कि कहा सुनी के कुछ देर बाद जब वह स्कूटी उठाकर जाने लगा तभी वहां दर्जन भर साथियों समेत जावेद अहमद पुत्र कुटुस लेखपाल को लेकर अक्षय का बेटा तोकिर वहां पहुंच गया। इससे पहले वो कुछ कहता सभी मिलकर दोनों को दौड़ा दौड़ा कर पीटने लगे। इस दौरान खुद को बचाने के लिए वो लगभग 200 मीटर दूर स्थित राजन गुप्ता की दुकान में घुस गए मगर दबंग वहां भी पहुंचकर मारने पीटने लगे। इसी बीच नवाबगंज पुलिस वहां पहुंच गई। इस दौरान पुलिस व पब्लिक के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ। मगर मौके की नजाकत देख दबंग नौ दो ग्यारह हो गए। 

थानाध्यक्ष अभय सिंह की चढ़ी भृकुटी, दबंगों को दबोचा

पीड़ित के तहरीर पर कोतवाल अभय सिंह ने बिना किसी देरी के दुकान के पास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला, जिसमें दबंगों की दबंगई देख उनकी भृकुटी तन गई और छानबीन करने के बाद दबंग का पता चलते ही शीघ्र दबिश देकर कुछ लोगों को दबोच कर हिरासत में ले लिया। मामले में प्रभावी कार्यवाही करते हुए थानाध्यक्ष अभय सिंह ने दबंगों पर संगीन धाराओं मे मुकदमा पंजीकृत किया है। मामले में थानाध्यक्ष ने बताया कि कानून से खिलवाड़ करने वाले को कदापि नहीं बख्शा जाएगा चाहे वो कितना ही पहुंच वाला क्यों न हो, कुछ लोग फरार हैं उनकी तलाश जारी है, उन्हें भी नहीं बख्शेंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top