LATEST NEWS
थाना कर्नलगंज पुलिस ने चोरी के माल की खरीद-फरोख्त में संलिप्त आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
माँ सम्मय माता मंदिर मे श्रद्धालुओं ने दिया स्वच्छता मे श्रमदान, चमकाया मंदिर परिसर
पत्नी कि हत्या कर उसका शव जलाने वाले पति को नवाबगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिव्यांग महिला की जमीन पर दबंगों की नजर, 1090 पर शिकायत के बाद भी नहीं हटा कथित अतिक्रमण
कर्नलगंज पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना नवाबगंज पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
हर घर तिरंगा अभियान मे आकांक्षा द्विवेदी ने हासिल किया प्रथम स्थान
दिल्ली में 22 हजार करोड़ के चावल घोटाले पर सियासत तेज, रेखा गुप्ता सरकार ने मांगा जवाब और जांच
तरबगंज जनप्रिय विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय : जनसेवा और विकास के संकल्प का नाम

श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बैठक में कई अहम फैसले, अस्पताल में सुविधा और चुनावी तैयारी पर मंथन

गोंडा।श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की एक बैठक सिंचाई विभाग के डाक बंगले में जिलाध्यक्ष कैलाश नाथ वर्मा महामंत्री महेंद्र तिवारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में पत्रकारों की समस्याओं और संगठन के विस्तार के साथ-साथ अन्य तमाम मुद्दों पर विधिवत चर्चा हुई। जिसमें मौजूद साथियों ने अपने विचार रखें। 

पत्रकारों ने बैठक में सर्वसम्मत से निर्णय लिया गया कि इस बार 31 दिसंबर 2026 तक प्रत्येक दशा में सदस्यता का नवीनीकरण सभी सदस्य करा ले। चुनावी वर्ष होने के कारण इस बार संगठन का चुनाव प्रत्येक दशा में 10 जनवरी तक संपन्न कराए जाने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा बैठक में पत्रकारों ने बताया कि जिला अस्पताल में जांच करना हो या फिर दवा लेनी हो पत्रकारों को भी आम लोगों की तरह भीड़ में लाइन लगाना पड़ता है। इसके लिए बैठक में निर्णय लिया गया कि मंगलवार को संगठन की तरफ से जिलाधिकारी को एक पत्र देकर मांग की जाएगी कि अस्पताल में पत्रकारों का प्राथमिकता के आधार पर इलाज और जांच होनी चाहिए। इसके लिए एक आदेश पारित किया जाए। जबकि राजधानी के अस्पतालों में पत्रकारों को ऐसी सुविधा मिल रही हैं।

इस बार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन का जो नया परिचय पत्र आएगा। उसमें कई बड़े परिवर्तन किए गए हैं। अब प्रत्येक परिचय पत्र पर दो मोबाइल नंबर होंगे। इसके अलावा संबंधित के ब्लड ग्रुप का भी एक कालम रहेगा। जिसमें उसका ब्लड ग्रुप लिखा रहेगा। यह निर्णय आकस्मिक जरूरत पड़ने के लिए लिया गया है। इस बार सभी तहसील अध्यक्ष अपने-अपने तहसील के लोगों की सदस्यता करेंगे। इसके बाद एक सूची बनाकर जिलाध्यक्ष को दी जाएगी। यह काम जिले के चार तहसील के अध्यक्षों को इसकी जिम्मेदारी सौंप गई है।

बैठक में संजीव कुमार यादव,महेंद्र तिवारी, किशोर कुमार तिवारी,अशोक मिश्रा, राकेश कुमार सिंह, रविन्द्र प्रताप सिंह,उमेश प्रताप मिश्रा,अरविंद गुप्ता, प्रवीण श्रीवास्तव, राम प्रताप वर्मा, आर एन पांडे, हरीश गुप्ता, आर सी पांडे, श्याम प्रकाश तिवारी, सचिन रस्तोगी, लखन लाल शुक्ला, राहुल तिवारी, मणिकांत तिवारी, अरविंद वर्मा, नागेश्वर सिंह, प्रदीप पांडे, संतोष कुमार,ओमचंद शर्मा, राजू मौर्य, अनिल पाठक, धीरेंद्र सिंह, विजय बहादुर तिवारी,अनुराग सिंह, अनिल कुमार साहू, चंद्रगुप्त मौर्य, अनवारुल हसन, विश्वनाथ वर्मा, जनक राम वर्मा, श्री प्रकाश सिंह,विनोद सोनी, उमेश श्रीवास्तव,मदन मोहन श्रीवास्तव, वरुण यादव, सुभाष त्रिपाठी, मानिक राम वर्मा, मोहम्मद खालिद, अशफाक आलम, संजय कुमार सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top