LATEST NEWS
थाना कर्नलगंज पुलिस ने चोरी के माल की खरीद-फरोख्त में संलिप्त आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
माँ सम्मय माता मंदिर मे श्रद्धालुओं ने दिया स्वच्छता मे श्रमदान, चमकाया मंदिर परिसर
पत्नी कि हत्या कर उसका शव जलाने वाले पति को नवाबगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिव्यांग महिला की जमीन पर दबंगों की नजर, 1090 पर शिकायत के बाद भी नहीं हटा कथित अतिक्रमण
कर्नलगंज पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना नवाबगंज पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
हर घर तिरंगा अभियान मे आकांक्षा द्विवेदी ने हासिल किया प्रथम स्थान
दिल्ली में 22 हजार करोड़ के चावल घोटाले पर सियासत तेज, रेखा गुप्ता सरकार ने मांगा जवाब और जांच
तरबगंज जनप्रिय विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय : जनसेवा और विकास के संकल्प का नाम

क्या नींद से जाग उठा 20 वर्षों से सोया ये अरबपति शहजादा ?

News Nnc24

रियाद: सऊदी अरब के शाही परिवार में अनगिनत राज दफन हैं। इस शाही परिवार में एक प्रिंस ऐसा भी है, जो पिछले 20 साल से सोया हुआ है। यही कारण है कि सऊदी अरब के प्रिंस अल-वालिद बिन खालिद बिन तलाल को व्यापक रूप से “स्लीपिंग प्रिंस” के नाम से भी जाना जाता है। 

आपको बता दें कि अब इस प्रिंस को लेकर एक भ्रामक दावा किया गया है कि उन्हें होश आ गया है। प्रिंस 2005 में यूनाइटेड किंगडम के एक सैन्य कॉलेज में पढ़ाई के दौरान दुर्घटना का शिकार हो गए थे। इससे उनके मस्तिष्क में चोट लगी और वह तब से कोमा में ही हैं। प्रिंस अल-वालिद बिन खालिद बिन तलाल 18 अप्रैल 2025 को 36 साल के हुए हैं। उनके जन्मदिन के बाद, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो ट्रेंड करने लगा, जिसमें झूठा दावा किया गया कि राजकुमार जाग गए हैं और उन्हें परिवार के सदस्यों ने गले लगाया है। एक्स पर एक वायरल पोस्ट में लिखा गया “सऊदी अरब के राजकुमार अल-वालिद बिन खालिद बिन तलाल जिन्हें ‘स्लीपिंग प्रिंस’ के नाम से जाना जाता है, जो 2005 में एक कार दुर्घटना के बाद से कोमा में हैं, वो आखिरकार जाग गए हैं।” इस पोस्ट में राजकुमार की एक तस्वीर और अस्पताल में एक व्यक्ति का रिश्तेदारों द्वारा अभिवादन किए जाने का एक वीडियो क्लिप भी शेयर किया गया था।

पोस्ट में शेयर की गई तस्वीर राजकुमार अल वालिद की है, लेकिन वीडियो फुटेज किसी और का है, जो अपने परिवार के गले मिल रहा है। दरअसल, फोटो के साथ जोड़ी गई वीडियो क्लिप वास्तव में यजीद मोहम्मद अल-राजी की है, जो सऊदी अरब के एक प्रमुख बिजनेसमैन और मोटरस्पोर्ट चैंपियन हैं। वह इस साल की शुरुआत में बाजा जॉर्डन रैली में लगी चोट से उबर रहे हैं।वायरल वीडियो में एम्बेड किया गया टेक्स्ट था: “सऊदी अरब के सोते हुए राजकुमार, जो 20 साल पहले एक कठिन दुर्घटना में घायल हो गए थे और कोमा में चले गए थे, आखिरकार अपनी ज़िंदगी वापस पा ली है’ यह सब उनके पिता की बदौलत है जिन्होंने उन्हें छोड़ने से इनकार कर दिया।” हालांकि, दिखाया गया व्यक्ति शाही नहीं बल्कि अल-राजी थे, जिसे अप्रैल में मोटरस्पोर्ट की एक घटना के दौरान रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हुआ था।

आज तक, कोई आधिकारिक पुष्टि या मेडिकल रिपोर्ट नहीं आई है जिसमें यह बताया गया हो कि प्रिंस अल-वालिद को होश आ गया है। प्रिंस अल-वालिद सऊदी अरब के अरबपति प्रिंस खालिद बिन तलाल के बेटे हैं। प्रिंस अल-वालिद को दुर्घटना के बाद से रियाद में किंग अब्दुलअजीज मेडिकल सिटी में लाइफ सपोर्ट पर रखा गया है। डॉक्टरों ने 2015 में राजकुमार के परिवार को लाइफ सपोर्ट बंद करने पर विचार करने की सलाह दी थी, लेकिन उनके पिता ने ईश्वरीय हस्तक्षेप में विश्वास बनाए रखते हुए इनकार कर दिया। प्रिंस खालिद ने कहा था, “अगर भगवान चाहते कि वह दुर्घटना में मर जाए, तो वह कब्र में होता, इस तरह कोमा में न जाता।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top