LATEST NEWS
थाना कर्नलगंज पुलिस ने चोरी के माल की खरीद-फरोख्त में संलिप्त आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
माँ सम्मय माता मंदिर मे श्रद्धालुओं ने दिया स्वच्छता मे श्रमदान, चमकाया मंदिर परिसर
पत्नी कि हत्या कर उसका शव जलाने वाले पति को नवाबगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिव्यांग महिला की जमीन पर दबंगों की नजर, 1090 पर शिकायत के बाद भी नहीं हटा कथित अतिक्रमण
कर्नलगंज पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना नवाबगंज पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
हर घर तिरंगा अभियान मे आकांक्षा द्विवेदी ने हासिल किया प्रथम स्थान
दिल्ली में 22 हजार करोड़ के चावल घोटाले पर सियासत तेज, रेखा गुप्ता सरकार ने मांगा जवाब और जांच
तरबगंज जनप्रिय विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय : जनसेवा और विकास के संकल्प का नाम

गोण्डा के उमरीबेगम गंज मे पीड़ित का छलका दर्द, दबंग हम तीनो को मार डालेंगे तब पुलिस करेगी मुकदमा दर्ज

रिपोर्ट : नवल पाण्डेय

Gonda : साहब ये दबंग है, मेरी माँ को मारे, बहन को मारे, हमको भी मारे, अब तक इन पर कोई कार्यवाही नही हुईं, हम घर मे सिर्फ तीन ही लोग हैं, जब हम सबको ये जान से मार डालेंगे तभी  शायद इन पर कोई कार्यवाही होगी।

ये शब्द गोण्डा जनपद के उमरी बेगम गंज थाना क्षेत्र के पकवान गांव निवासी मनीष यादव के हैं। जिसके गन्ने के खेत को दबंगो ने खुलेआम जला दिया, जिसकी न्याय के लिए वो लगातार 3 दिनों से थाने का चक्कर काट रहा है जहां थानेदार आश्वासन का घूँट पिलाकर कुम्भ करनी नींद सोये हैं। यहाँ के पीड़ित मनीष यादव पुत्र मुकेश यादव का कहना है कि विष्णु जायसवाल व पप्पू जायसवाल जो कि दबंग किस्म के लोग हैं आये दिन उस पर दबंगई का कहर बरपाते हैं और आमादा फ़ौजदारी हो जाते हैं. पीड़ित का कहना है कि उसके पिता कि मृत्यु हो चुकी है. घर पर सिर्फ उसकी माँ व बहन है, हम सिर्फ तीन लोग घर मे रहते हैं, जिस पर इनका कहर बारपता है।

पीड़ित का आरोप है कि ये दबंग किस्म के लोग हैं. जिन्होंने उसकी 24 लाख कि जमीन हड़प ली है, जिसका ढाई लाख रुपये अब तक नही दिए। पीड़ित ने बताया कि दिनांक 28 अप्रैल को इन दबंगो ने उसके गन्ने के खेत को जला दिया, जिसकी तहरीर जब उसने थाने पर दी तो एसओ ने कहा कि इन लोगों पर मुकदमा दर्ज करेंगे, मगर तीन दिन बीत गए थानेदार साहब थम कर मौन हो गए। जबकि दबंग उसे जान से मारने कि धमकी दें रहे हैं। पीड़ित ने कहा कि वह न्याय पाने के लिए लगातार दौड़ रहा है मगर उसे न्याय नही मिल रहा है. उसने रोते हुए कहा कि लगता है कि हम लोगों को ये दबंग जब मार डालेंगे तब ये पुलिस मुकदमा दर्ज करेगी. एसपी साहब क्या ऐसा ही रहेगा  न्याय का आलम, कब तक इन थानो कि दीवारों मे गूंजती रहेगी पीड़ितों कि आवाज़, कब तक अपने अपने दामन मे दर्द को लेकर सिसकते रहेंगे लोग

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top